Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

संसद सत्र: वन्य जीवन (संरक्षण) संशोधन विधेयक, 2022 पर चर्चा, सांसद प्रियंका ने कहा- नेशनल वाइल्ड लाइफ बोर्ड 15 लोगों का बोर्ड होता था, घटाकर 3 कर दिया

संसद सत्र: वन्य जीवन (संरक्षण) संशोधन विधेयक, 2022 पर चर्चा करते हुए, शिव सेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि नेशनल वाइल्ड लाइफ बोर्ड 15 लोगों का बोर्ड होता था, जिसे घटाकर 3 कर दिया गया है. इसपर ध्यान देना चाहिए. उन्होंने कहा कि केन-बेतवा रिवर लिंकिंग प्रोजेक्ट में 4000 हेक्टेयर से ज्यादा पन्ना नेशनल पार्क बर्बाद हो रहा है. बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए 53 हजार मैनग्रूव पेड़ खराब हो रहे हैं, इससे पर्यावरण बर्बाद हो रहा है. गुड़गांव में भी अरावली हिल्स धीरे-धीरे बर्बाद हो रही है, इसपर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा. उन्होंने अपील की कि इस बिल के माध्यम से इन बातों की गंभीरता को समझा जाए और इसपर काम किया जाए.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital