Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

संसद सत्र: बिहार में ESIC में मैडिकल और पैरामैडिकल में 6000 से ज्यादा भर्तियां

संसद सत्र: बिहार में ESIC में मैडिकल और पैरामैडिकल में 6000 से ज्यादा भर्तियां – सांसद मनोज झा के सवाल पर श्रम और रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि बिहार में ESIC में डॉक्टरों की मैडिकल और पैरामैडिकल में 6000 से ज्यादा भर्तियां की गई हैं. और भी रिक्तियां निकाली जा रही हैं. जिन अस्पतालों में स्थाई डॉक्टर नहीं हैं वहीं कॉन्ट्रेक्ट पर हायरिंग की जा रही है. बिहार में बेहेटा में बड़ा मेडिकल कॉलेज खोला गया है, जहां डेढ़ लाख लोगों को ओपीडी सुविधाएं दी गई हैं, जिससे पता चलता है बिहार में हमारे पास पर्याप्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध है. इसपर मनोज झा ने पूछा कि इस साल की इंटरनेशनल लेबर रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार जिन लोगों ने ESIC की सुविधा ली है उनमें से 50 प्रतिशत लोग इससे संतुष्ट नहीं हैं. इसपर श्रम और रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि हाल ही में मोरक्को में एक सम्मेलन हुआ था जिसमें भारत की ESIC योजना को विश्व की सबसे अच्छी योजना बताया गया था.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital