Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

भारत में BBC के काम पर रोक लगाने की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज

गुजरात दंगों पर बनी बीबीसी कॉर्पोरशन पर रोक लगाने की मांग को लेकर दायर याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया। कोर्ट ने कहा याचिका में मेरिट नही है। हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता की ओर से दायर याचिका में ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरशन और बीबीसी इंडिया पर पूरी तरह से बैन लगाने की मांग की गई थी। दायर याचिका में NIA को निर्देश देने की भी मांग की गई थी की वह भारत विरोधी और भारत विरोधी सरकार की रिपोर्टिंग/डॉक्यूमेंट्री फिल्मों/भारत में अपने कर्मचारी पत्रकार सहित लघु फिल्मों’ के खिलाफ जांच शुरू करे। बीबीसी की डॉक्युमेंट्री ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ में गुजरात दंगों को लेकर पीएम मोदी के खिलाफ कई दावे किए गए हैं, जिसको लेकर केंद्र ने इसको सोशल मीडिया और ऑनलाइन चैनलों पर बैन कर दिया था।



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read

UP Tourism