Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

पीएम मोदी ने देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र को श्रद्धांजलि की अर्पित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को भारत के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी सराहना एक ऐसे महान नेता के रूप में की, जो साहस एवं विद्वतापूर्ण उत्साह के प्रतीक थे. वर्ष 1884 में बिहार में जन्मे प्रसाद एक प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी और महात्मा गांधी के करीबी सहयोगी थे. वह एकमात्र ऐसे राष्ट्रपति थे जिन्होंने दो पूर्ण कार्यकाल की सेवा की. मोदी ने ट्वीट किया, डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी को उनकी जयंती पर याद करता हूं. एक महान नेता, जो साहस और विद्वतापूर्ण उत्साह के प्रतीक थे. वह भारत की संस्कृति से मजबूती से जुड़े थे और भारत के विकास के लिए एक भविष्यवादी दृष्टि भी रखते थे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital