Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

काली फिल्म के विवाद पर निर्माता लीना मणिमेकलाई ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका

देवी काली के विवादित पोस्टर बनाने वाली फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलाई ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे को रद्द करने की मांग की है. लीना ने देवी काली को हिंदू देवता के शीर्षक वाली डॉक्यूमेंट्री के एक पोस्टर में सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है.

लीना की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में काली शीर्षक वाली उनकी डॉक्यूमेंट्री के पोस्टर को लेकर विभिन्न राज्यों में उनके खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर को रद्द करने की मांग की गई है. डॉक्यूमेंट्री के पोस्टर के खिलाफ दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में लीना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.
लीना ने अपनी याचिका मे दलील दी है कि उसने किसी भी व्यक्ति की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास नहीं किया। लीना ने दावा किया है कि डॉक्यूमेंट्री के पोस्टर को ट्वीट करने के बाद उनके और उनके परिवार के खिलाफ धमकी भरे फोन भी आए थे.

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital