Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

पुणे: मुंबई-बेंगलुरु राजमार्ग पर एक ट्रक पलटा, पांच लोग घायल हुए घायल

महाराष्ट्र के पुणे जिले में बुधवार सुबह मुंबई-बेंगलुरु राजमार्ग पर एक पुल के पास ट्रक पलटने से कम से कम पांच लोग घायल हो गए. पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना नेवाले पुल के पास भूमकर चौक पर सुबह करीब पांच बजे हुई. सिंहगढ़ रोड पुलिस थाना के इंस्पेक्टर जयंत राजुरकर ने बताया, सतारा से आ रहा ट्रक रास्ते में पलट गया. शुरुआती सूचना के मुताबिक, हादसे में चार से पांच लोग घायल हुए हैं. उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. (भाषा)



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital