Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

गुजरात में आज 2 रैलियों को संबोधित करेंगे राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी BJP शासित गुजरात में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवारों के प्रचार के वास्ते आज राज्य में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे. गांधी का पिछले ढाई महीने में गुजरात का यह दूसरा दौरा होगा. हालांकि चुनाव प्रचार के लिए वह पहली बार यहां आएंगे. वह सूरत जिले के महुवा और राजकोट शहर में रैलियों को संबोधित करेंगे. राहुल गांधी इन दिनों कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का नेतृत्व कर रहे हैं, जो कांग्रेस की एक जनसंपर्क पहल है. यात्रा की शुरुआत सात सितंबर को की गई थी.

वह पिछली बार पांच सितंबर को गुजरात आए थे, जब उन्होंने अहमदाबाद में बूथ स्तरीय पार्टी कार्यकर्ताओं की एक सभा को संबोधित किया था. गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को चुनाव होंगे. जबकि मतगणना आठ दिसंबर को की जाएगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital