Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में चूहों का आतंक, मेयर को निकालनी पड़ी भर्ती

अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी में चूहों ने आतंक फैला रखा है। इससे निजात पाने के लिए न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स के प्रशासन ने चूहे पकड़ने वाले व्यक्ति के लिए जॉब वैकेंसी निकाली है, ताकि चूहों के खिलाफ चल रहे अभियान को पूर्ण रूप से सफलता मिल सके। उन्होंने ‘रैट जार’ की वैकेंसी निकाली है।

न्यूयॉर्क शहर में निकली इस वैकेंसी का जॉब टाइटल है- ‘Director Of Rodent Mitigation’ जिसका हिंदी में मतलब है ‘चूहों को काबू में करने वाला डायरेक्टर’। इस नौकरी को ‘रैट जार’ का नाम दिया गया है। इस पद पर जो सेलेक्ट होंगे उन्हें 120,000 डॉलर (97 लाख रुपये) से लेकर 170,000 डॉलर (1.3 करोड़ रुपये) तक सालाना सैलरी दी जाएगी।

इस नौकरी के लिए के लिए बताई गई योग्यताओं में कहा गया है कि कैंडिडेट का एटिट्यूड धाकड़ बदमाश व्यक्ति वाली होनी चाहिए। उम्मीदवार के पास BA की डिग्री होना चाहिए और संबंधित फील्ड में पांच से आठ साल का अनुभव भी अनिवार्य है। इस पद पर चुने जाने वाले उम्मीदवारों को सिटी हॉल में लोगों को संबोधित भी करना पड़ेगा इसलिए उम्मीदवार में सेंस ऑफ ह्यूमर भी होना चाहिए।



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital