Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

रिपोर्ट: चीन में लगेगा लाशों का ढेर, एक दिन में होंगी 5000 मौतें

चीन में लगेगा लाशों का ढेर, एक दिन में होंगी 5000 मौतें- रिपोर्ट – एक रिपोर्ट के अनुसार चीन में रोजाना करीब 10 लाख कोविड मामले सामने आ रहे हैं.साथ ही 24 घंटों में पांच हजार लोगों की मौत हुई है.हालांकि, चीन हमेशा की तरह अपने आंकड़े नहीं दिखा रहा है. यही नहीं जानकारी के अनुसार ने चीन ने कोविड डेटा भी रिलीज करना बंद कर दिया है. आपकों बता दें रिपोर्ट में लंदन स्थित एयरफिनिटी फर्म का हवाला दिया है. रिपोर्ट के अनुसार जब चीन ने जब से हटाया गया है तब से ही ओमीक्रॉन का नया वैरियंट ज्यादा आक्रामक हो गया है. इसकी वजह से अगले एक महीने के अंदर कोरोना के नए मामलों की संख्या 3.7 लाख तक हो सकती है. मार्च में ये आंकड़े 4.2 मिलियन (45 लाख) तक पहुंच सकते हैं. एयरफिनिटी के टीके के प्रमुख डॉ लुईस ब्लेयर ने बताया चीन ने बड़े पैमाने पर कोविड टेस्ट बंद कर दिया है.और अब बिना लक्षण वाले मामलों की रिपोर्ट नहीं कर रहा है. वहीं चीनी नागरिकों को अब रेपिड टेस्ट का सहारा लेना पड़ रहा है, जो विश्वासजनक तरीका नहीं है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital