Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Republic Day Celebration: इस साल गणतंत्र दिवस समारोह में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सिसी मुख्य अतिथि, समारोह में किए गए बड़े बदलाव

गणतंत्र दिवस समारोह में बड़े बदलाव किए गए हैं. इस खास मौके पर केंद्र ने गेस्ट को कम करने का फैसला किया है. अब गणतंत्र दिवस समारोह में 45000 ही दर्शक पहुंच सकेंगे, जहां पहले कर्तव्य पथ पर हर साल एक लाख 25 हजार दर्शकों को आमंत्रित किया जाता था. सिर्फ कोरोना काल में 25 हजार दर्शक ही कर्तव्य पथ पहुंच सके थे. 32,000 टिकट ऑनलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे और 12,000 ई-निमंत्रण कार्ड जारी किए जाएंगे.

हालांकि, कुछ फिजिकल टिकट भी जनता के लिए बेचे जाएंगे. इस बार वीवीआईपी निमंत्रण कार्डों की संख्या कम कर दी गई है. पहले यह 50,000 – 60,000 से अधिक हुआ करती थी और अब इसे घटाकर 12,000 कर दिया गया है. मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सिसी इस साल गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि हैं. मिस्र का 120 सदस्यीय दल पहली बार कर्तव्य पथ पर मार्च करेगा.

 


			  
			

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital