Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

राष्ट्रीय महिला आयोग ने अन्ना विश्वविद्यालय, चेन्नई में यौन उत्पीड़न घटना की गहन जांच की

राष्ट्रीय महिला आयोग की समिति ने पीड़िता और उसके परिजनों से मुलाकात की और घटना के विवरण को समझा और आवश्यक सहायता प्रदान की. समिति ने घटना स्थल का दौरा किया और स्थिति का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया.

प्रतीकात्मक तस्वीर.

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने अन्ना विश्वविद्यालय, चेन्नई में हाल ही में हुई यौन उत्पीड़न घटना का स्वत: संज्ञान लिया और इस मामले की जांच के लिए एक तथ्य-खोज समिति भेजी. इस समिति में श्रीमती ममता कुमारी, NCW सदस्य, और श्री प्रवीण दीक्षित, IPS (सेवानिवृत्त) एवं महाराष्ट्र के पूर्व डीजीपी, शामिल थे. समिति ने इस घटना की विस्तृत जांच सुनिश्चित करने के लिए निम्नलिखित कदम उठाए.

समिति ने पीड़िता से की मुलाकात

समिति ने पीड़िता और उसके परिजनों से मुलाकात की और घटना के विवरण को समझा और आवश्यक सहायता प्रदान की. समिति ने घटना स्थल का दौरा किया और स्थिति का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया. साथ ही तमिलनाडु के राज्यपाल से मुलाकात की और इस मुद्दे पर चर्चा की. गृह सचिव, पुलिस महानिदेशक (DGP), और चेन्नई के कमिश्नर के साथ बैठक की, ताकि जांच की प्रगति की समीक्षा की जा सके और उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.

आयोग रिपोर्ट तैयार कर अध्यक्ष को सौंपेगा

समिति ने चेन्नई उच्च न्यायालय द्वारा गठित विशेष जांच दल (SIT) से भी मुलाकात की, जिसमें तीन महिला आईपीएस अधिकारी भी शामिल थीं. अन्ना विश्वविद्यालय में वर्तमान में उपकुलपति नहीं होने के कारण, समिति ने विश्वविद्यालय की कोर कमेटी के सदस्य सचिव से मुलाकात की. समिति ने जांच अधिकारी और सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) से भी मुलाकात की और जांच की वर्तमान प्रगति का मूल्यांकन किया.

एनजीओ के प्रतिनिधियों, वकीलों और छात्र प्रतिनिधियों से भी बातचीत की गई, ताकि उनकी राय और चिंताओं को समझा जा सके. इसके अतिरिक्त, समिति ने विश्वविद्यालय के सुरक्षा बुनियादी ढांचे और सुरक्षा उपायों का निरीक्षण किया ताकि यह निर्धारित किया जा सके कि क्या कोई चूक इस घटना में योगदान दे सकती है.

राष्ट्रीय महिला आयोग पीड़िता को न्याय दिलाने और शैक्षिक संस्थानों में सुरक्षा उपायों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है. आयोग शीघ्र ही एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगा और अध्यक्ष को प्रस्तुत करेगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital