Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

रिकी पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलिया-वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट मैच के चौथे दिन कमेंट्री बॉक्स में वापसी की

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने हृदय संबंधी समस्या से उबरने के बाद शनिवार को पर्थ में ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के चौथे दिन कमेंट्री बॉक्स में वापसी की. पोंटिंग टेस्ट मैच के तीसरे दिन लंच के समय अस्वस्थ हो गए थे. उनकी छाती में दर्द था और उन्हें चक्कर आ रहे थे. उन्हें तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया था. पोंटिंग ने मैच के चौथे दिन शनिवार को चैनल सेवन से कहा, मैंने कल कई लोगों को डरा दिया था और स्वयं मेरे लिए बहुत डरावना पल था. उन्होंने कहा, मैं तीसरे दिन के खेल के दौरान कमेंट्री बॉक्स में बैठा था तब मुझे छाती में तेज दर्द महसूस हुआ. मैंने इससे उबरने का प्रयास किया लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. पोंटिंग के पूर्व साथी और अब कमेंट्री टीम में शामिल जस्टिन लैंगर ने पोंटिंग को सीढ़ियों से उतरकर ऑस्ट्रेलियाई टीम के चिकित्सक लेह गोल्डिंग के पास पहुंचाने में मदद की. इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital