Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

राउज एवेन्यू कोर्ट: MCD चुनाव में टिकट के बदले कैश का मामला, आरोपी प्रिंस रघुवंशी को ज़मानत

MCD चुनाव के लिए टिकट के बदले कैश के मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट के स्पेशल जज विकास ढुल ने आरोपी प्रिंस रघुवंशी को ज़मानत दे दी है. ACB ने प्रिंस रघुवंशी की ज़मानत का विरोध करते हुए कहा था कि अभी मामले में जांच जारी है, यह लोग रिश्वत का पैसा लेने के किये गए थे, प्रिंस रघुवंशी ओम सिंह को पहले से जानता था, ऐसे में प्रिंस रघुवंशी को जमानत नहीं दी जानी चाहिए. ACB ने प्रिंस रघुवंशी को टिकट के बदले कैश लेने के मामले में 15 नवंबर को गिरफ्तार किया था. MCD चुनाव में आप पार्टी के टिकट के बदले कैश के मामले में 15 नवंबर की रात को ओम सिंह, शिवशंकर पांडे और प्रिंस रघुवंशी के साथ घूस के 33 लाख रुपये लेकर शिकायतकर्ता के घर पहुंचा. ACB ने आरोपियों को रंगे हाथों कैश के साथ गिरफ्तार किया था. (इनपुट जीत भाटी)



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital