Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

डॉलर के मुकाबले रुपया 61 पैसे हुआ तेज, 81.74 प्रति डॉलर पर पहुंचा 

रुपया 61 पैसे की तेजी के साथ 81.74 प्रति डॉलर पर पहुंचा – अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया मंगलवार को 61 पैसे की तेजी के साथ 81.74 प्रति डॉलर पर बंद हुआ. यह नवंबर के बाद रुपये में एक दिन की सबसे बड़ी बढ़त है. बाजार सूत्रों ने कहा कि एशियाई मुद्राओं के बीच रुपया सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली मुद्रा रहा. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.20 के स्तर पर खुला और कारोबार के अंत में 61 पैसे की तेजी के साथ 81.74 प्रति डॉलर पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान रुपया 81.72 प्रति डॉलर के दिन उच्चस्तर तक गया और 82.26 के निचले स्तर तक आया.

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital