Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

सत्येंद्र जैन ने अपना केस दूसरी अदालत में ट्रांसफर किए जाने की मांग की

आय से अधिक सम्पत्ति और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन ने अपना केस दूसरी अदालत में ट्रांसफर किए जाने की मांग की.  सत्येंद्र जैन ने अपने खिलाफ सीबीआई मामले की सुनवाई कर रहे स्पेशल सीबीआई जज विकास ढुल की अदालत से दूसरी अदालत में सुनवाई ट्रांसफर करने की मांग की

राउज़ ऐवेंन्यु कोर्ट में सत्येंद्र जैन के वकील ने आज जज विकास ढुल को बताया कि ईडी मामले की सुनवाई भी दूसरी अदालत में ट्रांसफर करने के लिए वो जल्द ही अर्जी दाखिल करेंगे. अभीतक सत्येंद्र जैन से जुड़े आये से अधिक संपत्ति के मामले में स्पेशल CBI जज विकास ढुल की कोर्ट ही सुनवाई कर रही थी।
इससे पहले सत्येंद्र जैन के मामले की सुनवाई कर रही स्पेशल CBI जज गीतांजलि गोयल की कोर्ट से ईडी ने ट्रांसफर करवाया था, जिसके बाद यह मामला स्पेशल CBI विकास ढुल की अदलात में आया था. सत्येंद्र जैन के वकील के इस बयान के बाद CBI जज विकास ढुल ने फिलहाल सुनवाई को 11 अप्रैल तक के लिए टाल दिया



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital