Bharat Express DD Free Dish

सुप्रीम कोर्ट ने पढ़ी अरुण गोयल की नियुक्ति की फाइल, केंद्र की जल्दीबाजी पर खड़े किए सवाल

Edited by Nitish Pandey

मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्तियों को लेकर संविधान पीठ में सुनवाई शुरू हो गई है. केंद्र ने पीठ को चुनाव आयुक्त अरुण गोयल की नियुक्ति की फाइल दी. AG अरुण गोयल की नियुक्ति की फाइल लेकर आए. जस्टिस जोसेफ ने नाराजगी जताते हुए कहा कि 18 तारीख को हम मामले की सुनवाई करते हैं, जिस दिन आप फाइल पेश करते हैं उसी दिन पीएम कहते हैं कि मैं उनके नाम की सिफारिश करता हूं. यह जल्दबाजी क्यों?



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read