Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

फिनलैंड में प्राथमिक शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का मसला पहुंचा SC, कोर्ट ने 14 अप्रैल को सुनवाई का दिया आश्वासन

फिनलैंड में प्राथमिक शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर एलजी -आप सरकार के बीच टकराव का मसला SC पहुंचा. दिल्ली सरकार की ओर से अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि दिल्ली सरकार की ओर से नियुक्त शिक्षकों में से किस को भेजा जाए,कब भेजा जाए. ये अब LG तय कर रहे है. SC ने 14 अप्रैल को सुनवाई का आश्वासन दिया. पिछले दिनों हालांकि LG ने प्राथमिक शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए फिनलैंड भेजने के दिल्ली सरकार के प्रस्ताव को कुछ शर्तों के साथ मंजूरी दे दी है. पर साथ ही दिल्ली सरकार को हिदायत दी थी कि भविष्य में ऐसे अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों की संख्या कम की जाए. दिल्ली सरकार का कहना है कि LG तानाशाह की तरह काम कर रहे है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital