Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

राष्ट्रीय राजधानी में आज न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस, समान्य से दो डिग्री कम

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो समान्य से दो डिग्री कम है जबकि वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बरकरार रही. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि आने वाले दिनों में पारा छह डिग्री सेल्सियस तक लुढ़कने के आसार हैं. मंगलवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से तीन डिग्री कम था. यह 23 नवंबर 2020 (6.2 डिग्री सेल्सियस) के बाद नवंबर महीने में दर्ज सबसे कम तापमान था.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital