Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

आज पीएम मोदी बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, बजट को लेकर अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों से संवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10 बजे हरित विकास पर आयोजित होने वाले एक वेबिनार को संबोधित करेंगे। वेबिनार का मकसद है कि केंद्रीय बजट में की गई घोषणाओं को अमल में लाने के लिए सभी स्टेकहोल्डर्स को एक साथ लाया जाए और उनमें कॉर्डिनेशन बैठाया जाए। इस तरह के वेबिनार की शुरुआत 2021 में हुई थी।

बता दें कि केंद्रीय बजट में घोषित की गई योजनाओं के एग्जीक्यूशन कैसे करें इस पर सुझाव लेने के लिए सरकार 23 फरवरी से 11 मार्च से ऐसे बारह वेबिनार आयोजित करने वाली है। इसी श्रृंखला का यह पहला वेबिनार होगा। वेबिनार में हरित विकास के ऊर्जा और गैर-ऊर्जा दोनों पर केंद्रित छह सत्र होंगे। वेबिनार विद्युत मंत्रालय (Ministry of Power) की ओर से आयोजित किया जाएगा।



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital