Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

यूपी: सीएम योगी ने पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव को किया याद, कहा- निधन से भारतीय राजनिति के एक संघर्षशील युग का अंत हुआ

मैनपुरी लोकसभा सीट पर मतदान के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सूबे के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव को याद किया. उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के दौरान उन्हें याद करते हुए कहा, “मुलायम सिंह यादव 3 बार प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर रहे. मुलायम सिंह यादव के निधन से भारतीय राजनिति के एक संघर्षशील युग का अंत हो गया. मैं उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की कामना करता हूं.” मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट खाली हो गई थी. इस सीट पर अब उनकी बहू डिंपल यादव समाजवादी पार्टी से उम्मीदवार हैं./



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital