Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

यूपी जेल में बंद केरल के पत्रकार सिद्दीक कप्पन को मिली इलाहाबाद HC से जमानत, जल्द ही जेल से होंगे रिहा

Edited by Nitish Pandey

यूपी जेल में बंद केरल के पत्रकार सिद्दीक कप्पन को मिली इलाहाबाद HC से जमानत, जल्द ही जेल से होंगे रिहा – उत्तर प्रदेश में हुए हाथरस कांड के बाद अलग अलग आरोपों में गिरफ्तार हुए केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन को बड़ी राहत मिली है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने कप्पन को मनी लांड्रिग के एक मामले में शुक्रवार को जमानत दे दी है। कप्पन की जमानत याचिका पर ये आदेश जस्टिस दिनेश कुमार सिंह ने दिया। कप्पन की ओर से कोर्ट में अधिवक्ता ईशान बघेल और मोहम्मद खालिद पेश हुए। पत्रकार कप्पन फिलहाल लखनऊ की जिला जेल में बंद हैं। सिद्दीकी कप्पन को 9 सितंबर को UAPA मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी, लेकिन ED की ओर से उनके खिलाफ दायर PMLA मामले की वजह से वे अभी भी जेल में हैं। कप्पन अब जल्द ही जेल से रिहा होंगे. सिद्दीकी कप्पन 2 साल बाद जेल से बाहर आएंगे।



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital