Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

उत्तर प्रदेश: संभल हिंसा के बाद अमेठी में धारा 163 लागू, संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी

यूपी के संभल जिले में शाही जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर हिंसा हुई थी. हिंसा में कई पांच युवकों की मौत हो गई थी और कुछ लोग घायल भी हुए थे. हिंसा के दौरान हुए पथराव में कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे.

Amethi
Vikash Jha Edited by Vikash Jha

उत्तर प्रदेश के संभल में हाल ही में हुई घटना के बाद अमेठी प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है. पुलिस ने बुधवार को सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए संवेदनशील और मुस्लिम बहुल इलाकों में फ्लैग मार्च किया. पुलिस ने अमेठी कस्बे के सगरा तिराहे पर ड्रोन उड़ाया और पुलिस संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रख रही है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिसकर्मी लगातार फ्लैग मार्च कर स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की गुजारिश कर रहे हैं.

अमेठी में धारा 163 लागू

पूरे जिले में भारतीय न्याय संहिता की धारा-163 लागू कर दी गई है. पहले इसे धारा-144 के नाम से जाना जाता था. जिले के अलग-अलग इलाकों में पुलिसकर्मी खुद ही ड्रोन ऑपरेट कर रहे हैं. ड्रोन के माध्यम से संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं पर कड़ी नजर रखी जा रही है. बता दें कि हाल ही में यूपी के संभल जिले में शाही जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर हिंसा हुई थी. हिंसा में कई पांच युवकों की मौत हो गई थी और कुछ लोग घायल भी हुए थे. हिंसा के दौरान हुए पथराव में कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे.

ये भी पढ़ें- झांसी मेडिकल कॉलेज अग्निकांड में योगी सरकार का एक्शन, प्रधानाचार्य हटाए गए, तीन सस्पेंड

24 से ज्यादा लोग हो चुके हैं गिरफ्तार

हिंसा के बाद से पुलिस पत्थरबाजों और उपद्रवियों की तलाश कर रही है. 24 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. बवाल में शामिल लोगों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. प्रशासन की तरफ से पहले ही इनके पोस्टर लगाने की बात कही जा चुकी है. ज्ञात हो कि संभल में मस्जिद पर सर्वे के दौरान हुई हिंसा के बाद बुधवार को जनजीवन सामान्य होने लगा है. स्कूल खुल गए हैं और जरूरी सामान बेचने वाली कई दुकानें भी खुल गई हैं, हालांकि जिले में इंटरनेट सेवाएं अभी भी निलंबित हैं. प्रशासन ने हिंसा के बाद संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा कड़ी है. पुलिस ने मुख्य चौराहों पर बल तैनात किया है और रैपिड एक्शन फोर्स को भी तैनात किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital