Bharat Express DD Free Dish

WFI विवादः सरकार की बनाई समिति पर पहलवानों को भरोसा नहीं, बजरंग और विनेश बोले- इसे भंग कर बने नई कमेटी

Edited by Nitish Pandey

WFI विवादः सरकार की बनाई समिति पर पहलवानों को भरोसा नहीं, बजरंग और विनेश बोले- इसे भंग कर बने नई कमेटी – भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और पहलवानों के बीच शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. दरअसल, खेल मंत्रालय ने इस मामले की जांच के लिए एक निगरानी समिति का गठन कर दिया है. खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था कि यह समिति आरोपों की जांच कर एक महीने में अपनी रिपोर्ट पेश करेगी. लेकिन खिलाड़ियों ने इस कमेटी का विरोध किया है. पहलवानों का कहना है कि कमेटी के गठन से पहले उनकी राय नहीं ली गई. इसके साथ ही उन्होंने इस कमेटी को भंग करने की अपील की है. विरोध जताते हुए पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने ट्वीट किए हैं. उन्होंने कहा कि हमें आश्वासन दिया गया था कि निगरानी समिति के गठन से पहले हमसे परामर्श किया जाएगा. लेकिन बड़े दुख की बात है कि इस कमेटी के गठन से पहले हमसे राय तक नहीं ली गई. –



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read