AI IMAGE
Adani Group की कंपनी अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (AESL) ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही (Q2FY27) के वित्तीय नतीजे जारी कर दिए हैं. कंपनी का यह प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है, जिसमें मुनाफे से लेकर कमाई तक हर मोर्चे पर जबरदस्त ग्रोथ देखने को मिली है. ट्रांसमिशन, डिस्ट्रीब्यूशन, स्मार्ट मीटरिंग और एनर्जी सॉल्यूशंस सेगमेंट में बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर कंपनी ने निवेशकों को बड़ी खुशखबरी दी है.
मुनाफे और कमाई में भारी इजाफा
कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में एईएसएल का शुद्ध लाभ (PAT) दोगुने से भी ज्यादा होकर 1,364 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 557 करोड़ रुपये था. यानी सालाना आधार पर मुनाफे में 145% की शानदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
वहीं, अगर कुल आय की बात करें तो यह 51% के मजबूत उछाल के साथ बढ़कर 10,239 करोड़ रुपये के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गई, जो कि मजबूत परिचालन प्रदर्शन और स्मार्ट मीटर के बढ़ते दायरे का नतीजा है. इसके अलावा, कंपनी का EBITDA भी 67% बढ़कर 3,548 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है.
विभिन्न सेक्टरों में कंपनी का जलवा
ट्रांसमिशन और प्रोजेक्ट्स: कंपनी ने इस तिमाही में विग और सतारा ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट्स को हासिल किया है, जिससे उसका कुल पाइपलाइन ऑर्डर बढ़कर करीब 87,000 करोड़ रुपये हो गया है. इसके अलावा कंपनी ने MSEDCL के साथ 2,500 MW का बड़ा राउंड-द-क्लॉक (RTC) पावर सप्लाई कॉन्ट्रैक्ट भी साइन किया है.
स्मार्ट मीटरिंग और डिस्ट्रीब्यूशन: कंपनी ने देश भर में अब तक 1.48 करोड़ (14.82 मिलियन) स्मार्ट मीटर लगाने का बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है. वहीं मुंबई में अडाणी इलेक्ट्रिसिटी का डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस भी शानदार रफ्तार से आगे बढ़ रहा है और बिजली की खपत में 11% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
AESL के सीईओ कंदर्प पटेल ने कहा कि कंपनी ने वित्तीय वर्ष की पहली छमाही में मजबूत ऑपरेशनल और फाइनेंशियल मोमेंटम हासिल किया है, जो भविष्य की ग्रोथ के लिए एक मजबूत नींव तैयार करता है.
यह भी पढ़ें: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज! क्या दिवाली से पहले बढ़ेगा महंगाई भत्ता? जानिए कितनी बढ़ जाएगी आपकी सैलरी
भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





