Bharat Express DD Free Dish

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने अप्रैल-सितंबर छमाही में दर्ज की मजबूत ग्रोथ, एडजस्टेड पीएटी 42 प्रतिशत बढ़ा

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल) ने सोमवार को कहा कि वित्त वर्ष 26 की पहली छमाही में कंपनी की कुल आय सालाना आधार पर 16 प्रतिशत बढ़कर 13,793 करोड़ रुपए हो गई है.

AGEL

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (AESL) ने सोमवार को कहा कि वित्त वर्ष 26 की पहली छमाही में कंपनी की कुल आय सालाना आधार पर 16 प्रतिशत बढ़कर 13,793 करोड़ रुपए हो गई है. वहीं वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर अवधि) में यह सालाना आधार पर 6 प्रतिशत बढ़कर 6,767 करोड़ रुपए हो गई है. इसकी वजह स्थिर ऑपरेटिंग प्रदर्शन है.

कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 26 की पहली छमाही में एडजस्टेड पीएटी (कर के बाद मुनाफा) सालाना आधार पर 42 प्रतिशत बढ़कर 1,096 करोड़ रुपए हो गया है. इसका कारण ईबीआईटीडीए वृद्धि दर दोहरे अंक में होना और मूल्यह्रास सपाट होना और ब्याज के भुगतान में सालाना आधार पर सपाट वृद्धि होना है.

EBITDA दूसरी तिमाही में 12 प्रतिशत बढ़ा

एईएसएल ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन सेगमेंट और स्मार्ट मीटर सेगमेंट के अच्छे प्रदर्शन के चलते वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में कंपनी का पीएटी सालाना आधार पर 21 प्रतिशत बढ़कर 557 करोड़ रुपए हो गया है. वहीं, EBITDA दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर 12 प्रतिशत बढ़कर 2,126 करोड़ रुपए हो गया है.

एईएसएल के प्रबंधक निदेशक अनिल सरदाना ने कहा, “अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड, देश की सबसे बड़ी एनर्जी सॉल्यूशंस प्रदाता कंपनी है. इसने दूसरी तिमाही में भी अपनी स्थिति को और कंसोलिडेट किया है. कंपनी ने सभी सेगमेंट्स में मजबूत वृद्धि दर रिपोर्ट की है.”

पहली छमाही में कंपनी का कैश प्रॉफिट 2,212 करोड़ रहा

AESL के सीईओ कंदर्प पटेल ने कहा, “हमें एक और मजबूत तिमाही की रिपोर्ट करते हुए खुशी हो रही है. प्रभावी ऑन-ग्राउंड क्रियान्वयन और केंद्रित संचालन एवं प्रबंधन (ओएंडएम) परियोजना पूंजीगत व्यय वृद्धि में निरंतर प्रगति को आगे बढ़ा रही है.” कंपनी के मुताबिक, वित्त वर्ष 26 की पहली छमाही में कंपनी का कैश प्रॉफिट 2,212 करोड़ रुपए और वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में 1,167 करोड़ रुपए रहा है.

कंपनी ने तिमाही के दौरान मजबूत ऑपरेशनल पैरामीटर की जानकारी दी है, जिसमें औसत सिस्टम उपलब्धता 99.6 प्रतिशत से अधिक रही. मजबूत लाइन उपलब्धता के परिणामस्वरूप वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में 30 करोड़ रुपए की इंसेंटिव इनकम प्राप्त हुई, जो बेहतर संचालन एवं रखरखाव प्रक्रियाओं को दर्शाती है. हाल ही में मिले ऑर्डर्स के साथ, कंपनी की कुल निर्माणाधीन ट्रांसमिशन पाइपलाइन 60,004 करोड़ रुपए की हो गई है.


ये भी पढ़ें: ‘छोटी बचत, बड़ी गारंटी’! LIC कंपनी नहीं भारतीयों का भरोसा, कमाया 120% मुनाफा; डिगा नहीं पाया वॉशिंगटन पोस्ट


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read