अडानी एनर्जी के हाथ लगी ₹8,500 करोड़ की मेगा ट्रांसमिशन परियोजना, आंध्र में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बूस्ट
Adani Energy Solutions: अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस को आंध्र प्रदेश में ₹8,500 करोड़ की बिजली ट्रांसमिशन परियोजना मिली है. यह प्रोजेक्ट ग्रीन हाइड्रोजन, ग्रीन अमोनिया और डेटा सेंटरों को विश्वसनीय बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करेगा.
अडानी एनर्जी का दमदार प्रदर्शन, ₹1,237 करोड़ का मुनाफा और रिकॉर्ड EBITDA
Adani Energy Solutions (AESL) ने Q1 FY27 में 130% की बढ़ोतरी के साथ ₹1,237 करोड़ का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया. EBITDA ₹3,178 करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा, जबकि स्मार्ट मीटर और ट्रांसमिशन कारोबार में भी मजबूत वृद्धि रही.
अदाणी समूह ने दुनिया के सबसे बड़े सिंगल-लोकेशन प्रोजेक्ट के साथ बैटरी एनर्जी स्टोरेज सेक्टर में की एंट्री
अदाणी समूह ने मंगलवार को बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (बीईएसएस) सेक्टर में एंट्री का ऐलान किया है, जिसमें समूह 1,126 मेगावाट/3,530 मेगावाट-घंटे (एमडब्ल्यूएच) की क्षमता वाले प्रोजेक्ट को तैयार कर रहा है, जिसे मार्च 2026 तक चालू किया जाएगा.
अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने अप्रैल-सितंबर छमाही में दर्ज की मजबूत ग्रोथ, एडजस्टेड पीएटी 42 प्रतिशत बढ़ा
अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल) ने सोमवार को कहा कि वित्त वर्ष 26 की पहली छमाही में कंपनी की कुल आय सालाना आधार पर 16 प्रतिशत बढ़कर 13,793 करोड़ रुपए हो गई है.
अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस को वैश्विक क्वालिटी एश्योरेंस प्रोवाइडर इंटरटेक द्वारा ‘ज़ीरो वेस्ट टू लैंडफिल’ संगठन के रूप में किया गया प्रमाणित
अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने बुधवार (24 सितंबर) को कहा कि उसके सभी ऑपरेशनल साइट और कॉर्पोरेट हेडक्वाटर्स को वैश्विक टोटल क्वालिटी एश्योरेंस प्रोवाइडर इंटरटेक द्वारा 'ज़ीरो-वेस्ट-टू-लैंडफिल' (ZWL) प्रमाणित किया गया है.
अदाणी समूह वित्त वर्ष 32 तक बिजली और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्रों में करेगी 60 अरब डॉलर का निवेश
अदाणी पावर ने कहा कि समूह वित्त वर्ष 30 तक 21 अरब डॉलर निवेश करने की योजना बना रहा है ताकि नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को वित्त वर्ष 25 के 14.2 गीगावाट से बढ़ाकर 50 गीगावाट किया जा सके.
अदाणी एनर्जी ने वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में दर्ज किया मजबूत प्रदर्शन, नेट प्रॉफिट रहा ₹538 करोड़
अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस (Adani Energy Solutions) ने गुरूवार (24 जुलाई) को जून तिमाही के नतीजे घोषित किए. कंपनी ने ₹538 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को ₹1,190.66 करोड़ का नेट लॉस हुआ था.
अदाणी टोटल गैस का चौथी तिमाही का मुनाफा 8.5% बढ़कर ₹155 करोड़ हुआ, राजस्व 3.6% बढ़ा
कंपनी का ऑपरेशन से राजस्व ₹1,295 करोड़ से 3.6% बढ़कर ₹1,341 करोड़ हो गया, जबकि EBITDA 0.6% बढ़कर ₹266.4 करोड़ हो गया. EBITDA मार्जिन तिमाही-दर-तिमाही 20.5% से घटकर 19.9% हो गया.
QIP से फंड रेजिंग 2024 में 1 लाख करोड़ पार, Zomato ने भी जुटाए 17,000 करोड़
अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस ने अगस्त में QIP के माध्यम से 8,373 करोड़ रुपये जुटाए हैं, जो भारतीय बिजली क्षेत्र में सबसे बड़ा फंडरेज है. अडानी समूह की प्रमुख कंपनी, अडानी एंटरप्राइजेज ने भी अक्टूबर में QIP के माध्यम से 4,200 करोड़ रुपये जुटाए थे.
अडानी ग्रीन ने खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी प्लांट में शुरू किया पवन ऊर्जा का उत्पादन
अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने बुधवार को गुजरात के खावड़ा में स्थित 30,000 मेगावाट क्षमता वाले दुनिया के सबसे बड़े रिन्यूएबल एनर्जी प्लांट में पहली 250 मेगावाट की पवन ऊर्जा क्षमता का संचालन शुरू कर दिया है.





