Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस बनी दुनिया की नंबर वन ESG स्कोर वाली यूटिलिटी कंपनी

अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने एसएंडपी ग्लोबल की समीक्षा में 90/100 का ESG स्कोर हासिल कर दुनिया की यूटिलिटी कंपनियों में शीर्ष स्थान पाया.

The world's number one utility company by ESG score.

दुनिया की नंबर वन ESG स्कोर वाली यूटिलिटी कंपनी

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

अहमदाबाद से आई खबर के मुताबिक अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (AESL) ने दुनिया की यूटिलिटी कंपनियों में सबसे ऊंचा ESG स्कोर हासिल किया है. S&P ग्लोबल की ताज़ा मीडिया और स्टेकहोल्डर एनालिसिस (MSA) समीक्षा के बाद कंपनी का गवर्नेंस स्कोर सुधरा और कुल ESG स्कोर 90/100 तक पहुंच गया.

उद्योग औसत से कहीं आगे

AESL का स्कोर उद्योग औसत 41 के मुकाबले दोगुने से भी ज्यादा है. पहले कंपनी का स्कोर 81 था, जो अब 90 पर पहुंच गया है. कॉर्पोरेट सस्टेनेबिलिटी असेसमेंट (CSA) में भी कंपनी ने साल-दर-साल 17 अंकों की बढ़त दर्ज की है.

तीनों आयामों में शानदार प्रदर्शन

पर्यावरण में AESL को 93 अंक मिले, सामाजिक पहलुओं में 89 और गवर्नेंस व आर्थिक पक्ष में 84 अंक. ये सभी स्कोर उद्योग औसत से काफी बेहतर हैं. कंपनी की सफलता के पीछे प्रोडक्ट स्टेवार्डशिप, क्लाइमेट स्ट्रैटेजी और ह्यूमन कैपिटल मैनेजमेंट जैसे कारक अहम रहे.

AESL के सीईओ ने क्या कहा?

AESL के सीईओ कंदर्प पटेल ने कहा कि दुनिया की सबसे ऊंची ESG स्कोर वाली यूटिलिटी कंपनी के रूप में पहचाना जाना गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि कंपनी की टीमों की मेहनत और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है.

AESL का परिचय

अडाणी पोर्टफोलियो का हिस्सा AESL ऊर्जा क्षेत्र में कई आयामों पर काम करती है. इसमें पावर ट्रांसमिशन, डिस्ट्रीब्यूशन, स्मार्ट मीटरिंग और कूलिंग सॉल्यूशंस शामिल हैं. AESL देश की सबसे बड़ी निजी ट्रांसमिशन कंपनी है, जिसके पास 29,739 सर्किट किलोमीटर का नेटवर्क और 1,43,425 MVA की ट्रांसफॉर्मेशन क्षमता है.

उपभोक्ताओं तक पहुंच

कंपनी मुंबई और मुंद्रा SEZ में लगभग 1.3 करोड़ उपभोक्ताओं को बिजली उपलब्ध कराती है. AESL स्मार्ट मीटरिंग बिजनेस को तेजी से बढ़ा रही है और भारत की अग्रणी स्मार्ट मीटरिंग इंटीग्रेटर बनने की राह पर है.

ये भी पढ़ें-अब बिना इंटरनेट और स्मार्टफोन के भी होगा UPI पेमेंट, PhonePe लाया धांसू फीचर

ऊर्जा क्षेत्र में बदलाव

AESL अपनी डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को विस्तार देकर और ग्रीन पावर की हिस्सेदारी बढ़ाकर उपभोक्ताओं तक ऊर्जा पहुंचाने का तरीका बदल रही है. कंपनी का लक्ष्य है कि बिजली को सबसे भरोसेमंद, किफायती और टिकाऊ तरीके से लोगों तक पहुंचाया जाए.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest