Urdu Conclave 2026

ऊर्जा क्षेत्र में नंबर वन और ब्रांड वैल्यू में 31% की तूफानी बढ़त… भारत के टॉप-10 सबसे मूल्यवान ब्रांडों में अदाणी समूह की एंट्री

Adani Group Brand Value: अदाणी समूह ने ब्रांड फाइनेंस इंडिया 100 रिपोर्ट 2026 में आठवां स्थान हासिल करते हुए भारत के शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान ब्रांडों में जगह बना ली है. पिछले साल अदाणी समूह इस सूची में 13वें पायदान पर था. यानी महज एक साल में समूह ने पांच स्थान की छलांग लगाई है.

Adani Group Brand Value

Adani Group Brand Value

Adani Group Brand Value: अदाणी समूह ने ब्रांड वैल्यू के मामले में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. ब्रांड फाइनेंस इंडिया 100 रिपोर्ट 2026 में समूह ने आठवां स्थान हासिल करते हुए भारत के शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान ब्रांडों में जगह बना ली है.

पिछले साल अदाणी समूह इस सूची में 13वें पायदान पर था. यानी महज एक साल में समूह ने पांच स्थान की छलांग लगाई है. खास बात यह है कि अदाणी समूह केवल तीन वर्षों में टॉप-10 में पहुंचने वाला सबसे तेजी से उभरता ब्रांड बन गया है.

ब्रांड फाइनेंस की रिपोर्ट के मुताबिक, अदाणी समूह का ब्रांड मूल्य पिछले साल के 6.46 अरब डॉलर से बढ़कर 8.48 अरब डॉलर हो गया है. हालांकि, इस आकलन में अदाणी विल्मर और उससे जुड़े उपभोक्ता ब्रांडों की करीब 50 करोड़ डॉलर की ब्रांड वैल्यू को शामिल नहीं किया गया है.

ब्रांड वैल्यू में 31.3 प्रतिशत बढ़ोतरी

एक साल के भीतर अदाणी समूह की ब्रांड वैल्यू में 31.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. यह भारत के शीर्ष 20 ब्रांडों में सबसे तेज वृद्धि है. इस उपलब्धि के साथ अदाणी समूह देश का तीसरा सबसे मूल्यवान कारोबारी समूह बन गया है.

रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले तीन वर्षों के दौरान अदाणी समूह ने भारत के शीर्ष 25 ब्रांडों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़त बनाई है. इस अवधि में समूह ने कुल 15 स्थान की छलांग लगाई है.

सिर्फ पिछले एक वर्ष में ही समूह की ब्रांड वैल्यू में 2.02 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है. दिलचस्प बात यह है कि यह बढ़ोतरी वर्ष 2022 में अदाणी समूह की पूरी ब्रांड वैल्यू से भी अधिक है.

ऊर्जा क्षेत्र में अदाणी पावर बना नंबर वन

ऊर्जा क्षेत्र में भी अदाणी समूह की कंपनियों ने मजबूत प्रदर्शन किया है. अदाणी पावर की ब्रांड वैल्यू में रिकॉर्ड 152 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है और यह बढ़कर 1.8 अरब डॉलर हो गई है.

इसके साथ ही अदाणी पावर भारत का सबसे मूल्यवान ऊर्जा ब्रांड बन गया है.

अदाणी ग्रीन एनर्जी और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने भी देश के शीर्ष पांच ऊर्जा ब्रांडों में अपनी जगह बनाई है. वहीं, अदाणी टोटल गैस ने भी रैंकिंग में समूह की मौजूदगी को और मजबूत किया है.

BSI में हुई 3.6 अंकों की बढ़ोतरी

ब्रांड फाइनेंस के अनुसार, अदाणी समूह की यह तेज बढ़त भारत के बुनियादी ढांचे, लॉजिस्टिक्स और ऊर्जा क्षेत्र में उसकी बढ़ती भूमिका को दिखाती है. समूह का ब्रांड स्ट्रेंथ इंडेक्स यानी बीएसआई भी 3.6 अंक बढ़कर 84 हो गया है. इसके चलते अदाणी समूह आठ स्थान ऊपर चढ़कर 18वें पायदान पर पहुंच गया है.

ये भी पढ़ें- सड़क पर रौबदार: Thar 7 महीने में तीन बार हुई महंगी…अब ₹10.32 लाख से शुरू होकर ₹18.00 लाख तक पहुंची कीमत

भारत की शीर्ष 20 कंपनियों में अदाणी समूह ने ब्रांड की मजबूती के मामले में सबसे तेज सुधार दर्ज किया है. रिपोर्ट के मुताबिक, यह बढ़त आम लोगों के बीच बढ़ती पहचान, भरोसे और निवेशकों समेत तमाम हितधारकों के मजबूत होते विश्वास का संकेत है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read