Bharat Express DD Free Dish

अदाणी पावर ने बीएसपीजीसीएल के साथ पीरपैंती प्लांट के लिए पावर सप्लाई एग्रीमेंट पर किए हस्ताक्षर

अदाणी पावर ने बीएसपीजीसीएल के साथ 25 साल के लिए पावर सप्लाई एग्रीमेंट किया. बिहार को 2400 मेगावाट बिजली मिलेगी. परियोजना से हजारों रोजगार के अवसर पैदा होंगे.

Adani Power

अदाणी पावर लिमिटेड (एपीएल) की ओर से शनिवार को दी गई जानकारी के अनुसार, एपीएल ने बिहार स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड (बीएसपीजीसीएल) के साथ राज्य को 2,400 मेगावाट (मेगावाट) बिजली की सप्लाई के लिए 25 वर्ष के पावर सप्लाई एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए हैं.

भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट सेक्टर

इस एग्रीमेंट के तहत भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट सेक्टर थर्मल पावर जनरेटर कंपनी बिहार के भागलपुर जिले के पीरपैंती में स्थापित होने वाले ग्रीनफील्ड अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल प्लांट से प्रस्तावित पावर की सप्लाई करेगी. यह प्रगति पिछले महीने अगस्त में एपीएल को बीएसपीजीसीएल से नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एनबीपीडीसीएल) और साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एसबीपीडीसीएल) की ओर से दिए गए लेटर ऑफ अवार्ड के बाद हुई है.

निवेश और निर्माण मॉडल

अदाणी पावर ने 6.075 रुपए प्रति किलोवाट घंटे की न्यूनतम सप्लाई रेट की पेशकश कर यह परियोजना हासिल की. एपीएल ने बताया, “कंपनी डिजाइन, बिल्ड, फाइनेंस, ओन एंड ऑपरेट (डीबीएफओओ) मॉडल के तहत नए प्लांट (800 मेगावाट x 3) और इसके सपोर्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण पर लगभग 3 अरब डॉलर का निवेश करने की योजना बना रही है.”

रोजगार के अवसर

भारत सरकार की शक्ति पॉलिसी के तहत इस पावर प्लांट के लिए कोयला लिंकेज आवंटित किया गया है. यह परियोजना निर्माण चरण के दौरान लगभग 10,000 से 12,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित करेगी और इसके शुरू होने पर 3,000 लोगों को रोजगार मिलेगा.

ये भी पढ़ें: अदाणी पावर को MPPMCL से 800 मेगावाट के Thermal Power Plant से बिजली आपूर्ति के लिए मिला लेटर ऑफ अवॉर्ड

60 महीनों में इस प्लांट को चालू करना है लक्ष्य

एपीएल का लक्ष्य 60 महीनों में इस प्लांट को चालू करना है. इससे पहले भारत में थर्मल पावर टेंडर में ग्रीनशू ऑप्शन को अपनाने के साथ एपीएल को एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (एमपीपीएमसीएल) से कुल 1,600 मेगावाट क्षमता के लिए लेटर ऑफ अवार्ड (एलओए) मिल चुका है. एपीएल को एमपीपीएमसीएल से ग्रीनशू ऑप्शन के तहत 800 मेगावाट अतिरिक्त क्षमता के लिए एलओए मिला है.

मध्य प्रदेश में भी करार

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में स्थित 800-800 मेगावाट की दोनों यूनिट अपॉइंटेड डेट से 60 महीनों के भीतर चालू हो जाएंगी. कंपनी प्लांट और इसके सपोर्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को सेटअप करने के लिए लगभग 21,000 करोड़ रुपए का निवेश करेगी. इस परियोजना से भी रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. कंपनी के अनुसार, इस परियोजना से निर्माण चरण के दौरान 9,000-10,000 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलने की उम्मीद है और निर्माण चरण पूरा होने के बाद 2,000 लोगों को रोजगार मिलेगा.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read