Bharat Express DD Free Dish

Adani Total Gas: अदाणी टोटल गैस ने पहली तिमाही में ऑपरेशन रेवेन्यू में दर्ज की 21 प्रतिशत की वृद्धि, टोटल सेल में 16 प्रतिशत की वृद्धि

अदाणी टोटल गैस लिमिटेड ने वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में 1,491 करोड़ रुपये का ऑपरेशन कॉस्ट दर्ज की, जो 21 प्रतिशत की वृद्धि है. सीएनजी की बिक्री में 21 प्रतिशत की वृद्धि के कारण साल-दर-साल 16 प्रतिशत की मजबूत बिक्री वृद्धि हासिल की.

Adani Total Gas ATGL

Adani Total Gas: अदाणी टोटल गैस लिमिटेड (ATGL) ने सोमवार (28 जुलाई) को वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में 1,491 करोड़ रुपये का ऑपरेशन कॉस्ट दर्ज की, जो 21 प्रतिशत की वृद्धि है. ATGL ने सीएनजी की बिक्री में 21 प्रतिशत की वृद्धि के कारण साल-दर-साल 16 प्रतिशत की मजबूत बिक्री वृद्धि हासिल की.

कंपनी ने एक बयान में कहा कि तिमाही के दौरान उसके सीएनजी स्टेशनों का नेटवर्क 34 भौगोलिक क्षेत्रों (जीए) में 650 स्टेशनों तक पहुंच गया और अब 9.9 लाख से अधिक घर पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) से जुड़े हैं.

नए पीएनजी कनेक्शन जुड़ने से, PNG की मात्रा में सालाना आधार पर 6 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. कंपनी ने 30 जून को समाप्त तिमाही में 157 नए ग्राहकों को जोड़ते हुए औद्योगिक और वाणिज्यिक कनेक्शनों की संख्या बढ़ाकर 9,456 कर दी.

अदाणी टोटल गैस के कार्यकारी निदेशक और सीईओ सुरेश पी. मंगलानी ने कहा,  “तिमाही के दौरान, हमने सीएनजी की मात्रा में 21 प्रतिशत की वृद्धि के कारण, 16 प्रतिशत की मजबूत सालाना आधार पर वृद्धि हासिल की. हम सभी 34 भौगोलिक क्षेत्रों (जीए) में अपने सीजीडी नेटवर्क का विस्तार जारी रख रहे हैं, जिसमें 14,000 इंच-किमी से अधिक बैकबोन स्टील पाइपलाइनें, 650 सीएनजी स्टेशन शामिल हैं और हम 10 लाख उपभोक्ताओं के आधार को छूने के बहुत करीब हैं.”

ईवी चार्जिंग पॉइंट बढ़कर 3,800 से अधिक हो गए

ईवी चार्जिंग पॉइंट बढ़कर 3,800 से अधिक हो गए हैं. कंपनी ने यह प्रदर्शन तब हासिल हुआ जब सीएनजी के लिए एपीएम गैस आवंटन 43 प्रतिशत था और शेष आपूर्ति की भरपाई अधिक कीमत वाले नए कुओं और एचपीएचटी (उच्च दाब उच्च तापमान) के आवंटन से की जा रही थी.

सीईओ सुरेश पी. मंगलानी ने कहा, मजबूत गैस सोर्सिंग पोर्टफोलियो बनाने, बेहतर ऑपरेशन और प्रक्रियाओं के डिजिटलीकरण के हमारे निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप, हमने पीएनजी और सीएनजी दोनों के लिए अपने उपभोक्ताओं के लिए आपूर्ति की 100 प्रतिशत विश्वसनीयता और विवेकपूर्ण मूल्य निर्धारण की निरंतरता सुनिश्चित की है. यह जानकर खुशी हो रही है कि एटीजीएल टीम ने गैस की कीमतों में साल-दर-साल तेज़ी से वृद्धि के बावजूद निरंतर स्थिर ईबीआईटीडीए हासिल किया है.

बढ़ती मात्रा के अलावा, गैस की लागत में 31 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जिसका मुख्य कारण सीएनजी में एपीएम का कम आवंटन और उसकी जगह महंगी नई कुओं वाली गैस और एचपीएचटी गैस का आना था. मात्रा में वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए, कंपनी ने उपभोक्ताओं तक उच्च कीमत पहुंचाने के लिए एक बैलेंस नज़रिया अपनाया.

ये भी पढ़ें: अदाणी ग्रीन एनर्जी बनी लीडिंग रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी, पहली तिमाही में 42% की जबरदस्त उछाल

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read