Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

दीपक पारेख ने 46 साल बाद HDFC को कहा अलविदा, शेयरधारकों को आखिरी संदेश में गिनाए मर्जर के फायदे

देश की सबसे बड़े मॉर्टगेज लोन कंपनी एचडीएफसी और प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक HDFC Bank का मर्जर आज से लागू हो रहा है.

प्रतीकात्मक तस्वीर

Deepak Parekh Retirement: HDFC BANK 1 जुलाई से इतिहास बनाने वाली थी लेकिन ठीक उससे पहले बैंक के चेयरमैन दीपक पारेख ने अपने पद से इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया. 78 साल की उम्र में दीपक ने कंपनी को अलविदा कह दिया. पद छोड़ने से पहले उव्होने शेयरहोल्डर्स को आखिरी संदेश दिया और इस संदेश में उन्होने एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक के मर्जर के फायदे गिनवाए.

दीपक पारेख ने अपने आखिरी संदेश में लिखा, ” अब समय आ चुका है कि मैं अब अपनी जिम्मेदारियों से मुक्त होऊं. हालांकि मैं सुनहरे भविष्य की उम्मीद के साथ ये काम करने जा रहा हूं. एचडीएफसी के शेयर होल्डर्स के लिए ये मेरी आखिरी चिट्ठी है. बाकी मैं आश्वासन दिलाता हूं कि हम सभी एक ग्रोथ और समृद्ध भविष्य की ओर आगे बढ़ रहे हैं.’ अपने आखिरी संदेश में सीनियर बैक इमोशनल नजर आए उन्होने लिखा कि HDFC से मिला अनुभव अमूल्य है और इसे मिटाया नहीं जा सकता. इसके साथ ही उन्होने लिखा कि हमारे इतिहास को मिटाया नहीं  जा सकता है और विरासत को आगे बढ़ाया जाएगा.

ये भी पढ़ें- इस डील के बाद अमेरिका और चीन के बैंकों को टक्कर देगा ये भारतीय बैंक, बन जाएगा इतिहास

आज से HDFC BANK में मिलेंगी ये सेवाएं –

HDFC बैंक में आज यानि 1 जुलाई 2023 से सभी सेवाएं मिलेंगी. देश की सबसे बड़े मॉर्टगेज लोन कंपनी एचडीएफसी और प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक HDFC Bank का मर्जर आज से लागू हो रहा है. इस विलय के बाद बैंक की सभी ब्रांच में एचडीएफसी लिमिटेड की सेवाएं मिलने लगेंगी. जिसका सीधा सा मतलब है कि एचडीएफसी बैंक की ब्रांच में लोन, बैंकिंग समेत अन्य सभी सर्विसेज मुहैया कराई जाएंगी.

ये भी पढ़ें-जुलाई में होगी इन धाकड़ कारों की एंट्री, जानें कीमत और फीचर्स

आपको मालूम हो कि सप्ताह की शुरुआत में ही सीनियर बैंकर ने 30 जून 2023 को इस्तीफा देने के संकेत दिये थे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital