होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Akshaya Tritiya 2023: देश में इन दिनों सोने की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिल रहा है. जिसका असर इस अक्षय तृतीया पर होने वाले सोने के आभूषणों की बिक्री पर देखा जा सकता है. सोने की कीमतों में तेज उछाल की वजह से इस साल अक्षय तृतीया पर सोने के आभूषणों की बिक्री में 20 फीसदी की गिरावट आई है.
गुरुवार को एमसीएक्स पर सोना 60,529 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ है. यानी देश में ज्यादातर जगहों पर सोना 60 से 61000 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर मिल रहा है. पिछले साल 2022 की अक्षय तृतीया से इस साल की अक्षय तृतीया तक सोने की कीमतों में 20 फीसदी का उछाल आया है. पिछले साल अक्षय तृतीया पर सोना 50,808 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था.
सोने के दाम आसमान छू रहे हैं, जिससे अक्षय तृतीया पर सोने के गहनों की पारंपरिक खरीद पर भी गिरावट आने की उम्मीद है. अक्षय तृतीया को सोने के गहने और सिक्के खरीदने के लिए शुभ माना जाता है. इस दिन लोग अपनी हैसियत के हिसाब से सोना खरीदते हैं. ऑल इंडिया जेम्स एंड ज्वैलरी डोमेस्टिक काउंसिल के चेयरमैन संयम मेहरा ने कहा कि ग्राहकों का एक बड़ा वर्ग सोने की कीमतों के 60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने से चिंतित है. उन्होंने कहा कि कुछ दिनों से कीमतें थोड़ी कम हुई हैं लेकिन यह अभी भी बहुत अधिक है और इसका असर अक्षय तृतीया पर बिक्री पर पड़ेगा. उन्होंने कहा कि हमारा अनुमान है कि 2022 की तुलना में सोने की बिक्री 20 फीसदी कम हो सकती है.
ये भी पढ़ें- Apple Store Saket: दिल्ली में खुला देश का दूसरा एप्पल स्टोर, सीईओ कुक ने ग्राहकों का किया स्वागत
जीजेसी के पूर्व चेयरमैन और एनएसी ज्वैलर्स के एमडी अनंत पद्मनाभन ने भी इसी तरह की आशंका जताते हुए कहा कि सोने की ऊंची कीमत अक्षय तृतीया पर मांग को कम कर सकती है. वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के इंडिया सीईओ सोमसुंदरम पीआर ने कहा कि सोना खरीदना करोड़ों भारतीयों के लिए अक्षय तृतीया का एक अनिवार्य हिस्सा माना जाता है. यह समृद्धि से जुड़ा है और इसी के साथ सोने की खरीदारी शुरू होती है.
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…