Bharat Express DD Free Dish

त्योहार नजदीक आते ही Apple ने भारत में बढ़ाया उत्पादन, अपकमिंग iPhone 17 सीरीज सितंबर में होगी लॉन्च

त्योहार नजदीक आते ही Apple ने भारत में उत्पादन बढ़ा दिया है. इस दौरान iPhone 17 सीरीज, नई Apple Watch और AirPods Pro 3 लॉन्च होने की उम्मीद है. साथ ही भारत में दो नए एप्पल स्टोर भी खुलेंगे.

iPhone 17 Launch

iPhone 17 Launch: त्योहार नजदीक आते ही Apple ने भारत में उत्पादन बढ़ा दिया है. टेक  दिग्गज एप्पल 9 सितंबर को अपना सबसे बड़ा ग्लोबल इवेंट आयोजित करने जा रहा है. कंपनी इस दौरान iPhone 17 लाइनअप पेश करेगी. इस बार तीन मॉडल्स आने की उम्मीद है. इनमें रेगुलर, प्रो और एक नया iPhone 17 Air शामिल हो सकता है. बताया जा रहा है कि यह नया एयर मॉडल काफी स्लिम होगा, जिसकी मोटाई सिर्फ 5.5 मिमी होगी.

बेस आईफोन में बड़ा बदलाव

आईफोन 17 के बेस वेरिएंट में इस बार 6.3 इंच की बड़ी स्क्रीन मिल सकती है. खास बात यह है कि अब इसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा, जो पहले 60Hz था.

नई एप्पल वॉच सीरीज

कंपनी इस इवेंट में Apple Watch Series 11, Watch Ultra 3 और SE 3 भी लॉन्च कर सकती है. इनमें सबसे बड़ा अपडेट अल्ट्रा 3 में देखने को मिलेगा. इसमें बड़ी स्क्रीन और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट जोड़ा जा सकता है.

ये भी पढ़ें: नौकरियां, निर्यात और विकास दर… Trump द्वारा लगाया गया 50% टैरिफ हमारी अर्थव्‍यवस्‍था को कैसे प्रभावित करेगा? समझिए

एयरपॉड्स और एआई अपग्रेड

एप्पल AirPods Pro 3 की घोषणा भी कर सकता है. इसके साथ ही कंपनी अपने लिक्विड ग्लास सॉफ्टवेयर और Siri AI अपग्रेड पर भी चर्चा करेगी.

भारत में नए एप्पल स्टोर

एप्पल भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ा रहा है. कंपनी ने घोषणा की है कि 2 सितंबर को बेंगलुरु में “Apple Hebbal” स्टोर और 4 सितंबर को पुणे में “Apple Koregaon Park” स्टोर खोला जाएगा. इन दोनों स्टोर्स को भारत के राष्ट्रीय पक्षी मोर से प्रेरित कलाकृतियों से सजाया गया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read