Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Adani: ‘फिच’ की रिपोर्ट से मिली संजीवनी, अडानी ग्रुप को मिला बैंकों का साथ, थमेगी अडानी के शेयरों में गिरावट!

मुश्किल में घिरे अडानी की रेंटिंग को अगले दो दिन तक कोई खतरा नहीं है. सोमवार को जब मार्केट ओपन होगा तब पता चलेगा कि मार्केट की चाल क्या होगी.

Adani

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी

Adani: अडानी ग्रुप के गिरते शेयरों के बीच कई अच्छी खबरें भी आई हैं. फिच से लेकर लोन देने वाले बैंक भी अडानी ग्रुप पर भरोसा जता रहे हैं. दस दिन में 9 लाख करोड़ गंवा देने वाले अडानी समूह को लेकर संसद से सड़क तक कोहराम मचा है. हिंडनबर्ग के रिपोर्ट से मचे हाहाकर के बीच अडानी के लिए रेटिंग एजेंसी फिच से एक अच्छी खबर आई.

फिच रेटिंग्स ने कहा है कि शार्ट सेलर हिंडनबर्ग के रिपोर्ट का अडानी ग्रु की कंपनियों के रेटिंग्स और उनके सिक्योरिटिज पर फिलहाल कोई असर नहीं पड़ने वाला है. साथ ही फिच ने कहा कि कंपनी के कैश फ्लो के उसके अनुमान में भी कोई बदलाव नहीं आया है. फिच रेटिंग्स के इस बयान से अडानी समूह को राहत मिल सकती है.

गोल्डमैन सैक्स ने भी जताया भरोसा

दुनिया की बड़ी इन्वेस्टमेंट फर्म गोल्डमैन सैक्स ने भी भरोसा दिया है कि अडानी (Adani) संकट भारत में निवेश के लिए दिलचस्पी रखने वालों को हतोत्साहित नहीं कर सकता. गोल्डमैन का तर्क है कि अडानी संकट भारत के बैंकिंग सेक्टर के लिए सिस्टमैटिक रिस्क पैदा नहीं करेगा. फिच की रिपोर्ट और गोल्डमैन सैक्स का भरोसा अडानी समूह के लिए एक संजीवनी की तरह है. शुक्रवार को इस बयान के बाद अडानी समूह के कुछ शेयरों की रफ़्तार भी बदल गई. अडानी पोर्ट और अंबुजा सीमेंट के शेयर हरे निशान में बंद हुए. अडाणी इंटरप्राइजेज के शेयरों में जोरदार रिकवरी भी देखने को मिली.

अडानी समूह को मिला बैंकों का साथ

अडानी ग्रुप को दिए गए कर्ज को लेकर बैंक फिलहाल चिंतित नहीं है. अडानी (Adani) समूह को बैंक ऑफ बड़ौदा का साथ मिला है. इस बीच लोन को लेकर जम्मू-कश्मीर बैंक ने भी बयान दिया है. बैंक के डिप्टी जनरल मैनेजरट निशिकांत शर्मा ने कहा कि कंपनी की तरफ से पेमेंट टाइम से होती है और दोनों पॉवर प्रोजेक्ट भी अभी चल रहे हैं. अडानी के खाते पर एक पैसा ओवरड्यू नहीं है.

ये भी पढ़ें: मैक्रो-इकोनॉमिक नजरिये से ये ‘चाय के प्याले का तूफान’ भर है – Adani Group के शेयरों में गिरावट से मची हलचल पर बोले वित्त सचिव

मुश्किल में घिरे अडानी की रेंटिंग को अगले दो दिन तक कोई खतरा नहीं है. सोमवार को जब मार्केट ओपन होगा तब पता चलेगा कि मार्केट की चाल क्या होगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital