Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

मध्य प्रदेश: भोपाल के जंगल में एक कार में मिला 52 किलो सोना

Gold Found In Bhopal: मध्य प्रदेश में इन दिनों आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है. इसी क्रम में आयकर विभाग ने बिल्डर के भोपाल, ग्वालियर के अलावा इंदौर में कई ठिकानों पर दबिश दी.

Gold Found In Bhopal
Vikash Jha Edited by Vikash Jha

मध्य प्रदेश में आयकर विभाग की जारी कार्रवाई के दौरान राजधानी भोपाल के करीब स्थित मेडोरा के जंगल में एक कार से 52 किलोग्राम सोना बरामद हुआ है. यह सोना किसका है और कहां से लाकर कहां ले जाया जा रहा था, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है.

कार से सोना बरामद

राज्य में इन दिनों आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है. इसी क्रम में आयकर विभाग ने बिल्डर के भोपाल, ग्वालियर के अलावा इंदौर में कई ठिकानों पर दबिश दी. इसके साथ परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक के यहां भी तलाशी का अभियान चला. यह कार्रवाई चल रही थी कि गुरुवार की देर रात राजधानी के करीब रातीबड़ क्षेत्र में स्थित मेंडोरा के जंगल में एक लावारिस कार मिली. इस कार का कांच तोड़कर देखा गया तो उसमें 52 किलोग्राम सोना मिला.

आयकर विभाग ने की  कार्रवाई

बताया जा रहा है कि आयकर विभाग के दल ने पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई को अंजाम दिया है. यह कार ग्वालियर नंबर की है. इतना ही नहीं इस कार पर सायरन लगे हुए हैं और पुलिस का निशान भी अंकित है. पता चला है कि इस कार का पंजीकरण किसी महिला के नाम पर है.

कार से मेकअप का सामान बरामद

कार के भीतर एक महिला का शॉल और मेकअप का सामान भी मिला है. इस आधार पर यह आशंका जताई जा रही है कि जब कार को लावारिस हालत में छोड़ा गया, उस वक्त कोई महिला भी कार में रही होगी. इसके साथ ही जिस क्षेत्र में यह कार मिली है, उस क्षेत्र में कई वरिष्ठ अधिकारियों के फार्म हाउस भी हैं.


ये भी पढ़ें- कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में मची भगदड़, कई महिलाएं गंभीर रूप से घायल


उल्लेखनीय है कि वर्तमान में केंद्रीय जांच एजेंसियों द्वारा मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कार्रवाई की जा रही है. इंदौर में कांग्रेस नेता गोलू अग्निहोत्री के यहां प्रवर्तन निदेशालय ने दबिश दी थी. वहीं, एक कारोबारी उमेश शाहरा के ठिकानों पर भी प्रवर्तन निदेशालय ने कार्रवाई की थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital