Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Byju’s के हाथ लगी बड़ी सफलता, अमेरिकी इंवेस्टमेंट फर्म Davidson Kempner करेगी $250 million का निवेश

कंपनी को सफलता मिली है . बायजूज को अमेरिकी इंवेस्टमेंट फर्म डेविडसन केंपनर ( Davidson Kempner ) से $250 million डॉलर की फंडिग हासिल हुई है.

प्रतीकात्मक तस्वीर

BYJU’S Funding : दुनिया की सबसे सफल Edtech कंपनियों में से एक BYJU’S को बड़ी सफलता हाथ लगी है. ये हम सभी जानते हैं कि BYJU’S 1 अरब डॉलर की फंडिंग जुटाने की कोशिश कर रही है. अब इसी क्रम में कंपनी को सफलता मिली है . बायजूज को अमेरिकी इंवेस्टमेंट फर्म डेविडसन केंपनर ( Davidson Kempner ) से $250 million डॉलर की फंडिग हासिल हुई है. अमेरिकी अल्टरनेटिव इनवेस्टमेंट फर्म डेविडसन केंपनर ने स्ट्रक्चर्ड इंस्ट्रूमेंट्स के जरिए इसमें 25 करोड़ डॉलर (2056.41 करोड़ रुपये) डाले हैं

बायजूज को हासिल हुई ये फंडिंग इसलिए महत्वपूर्ण हो जाती है क्योंकि पिछले साल से कंपनी कई चुनौतियों से जूझ रही है. मौजूदा हालात में मिली इस फंडिग का इस्तेमाल कंपनी टर्म लोन बी को आंशिक रूप से चुकाने में करेगी. 120 करोड़ डॉलर का टर्म लोन बी एडुटेक कंपनी को 2021 में मिला था.

ये भी पढ़ें-

आम आदमी को मिलेगा सस्ती दवाओं का तोहफा, सरकार ने किया नियम में बदलाव

चुनौतियों से जूझ रही है कंपनी –

ये फंडिंग इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाती है क्योंकि कंपनी के ऑपिस और फाउंडर के निजी निवास स्थान पर हाल ही में ईडी ने छापा डाला था. जिसका सीधा मतलब है कि कंपनी जांच एजेंसी के निशाने पर है और इसमें सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. दरअसल कंपनी  ने हाल के दिनों में गलत करीके से बिक्री, खातों में गड़बड़ी और बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी को लेकर सुर्खियों में रही है. बीते साल कंपनी ने लगभग 3500 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया था. वहीं कोविड की महामारी खत्म होने के बाद ऑनलाइन कोर्सेज की डिमांड भी काफी घट गई है . जिसकी वजह से निवेशक भी पैसा लगाने से झिझक रहे हैं.

इसके अलावा कंपनी अपनी सब्सिडियरी कंपनी आकाश को मार्केट में लिस्ट कराने की भी कोशिश कर रही है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital