Bharat Express DD Free Dish

एलन मस्क की टेस्ला ने भारत में लॉन्च की 6 सीटों वाली मॉडल वाई एल कार, जून में शुरू होगी डिलीवरी; जानें कितनी है कीमत

6-seater electric SUV India: टेस्ला ने भारत में अपनी नई 6-सीटर इलेक्ट्रिक कार Tesla Model Y L लॉन्च कर दी है. यह एक प्रीमियम फैमिली SUV है, जिसके लिए कंपनी जून 2026 में डिलीवरी शुरू करेगी.

New Car Model Y L
Edited by Sahil Singh

Tesla Delivery June 2026: एलन मस्क की कंपनी Elon Musk की Tesla ने भारत में मॉडल वाई एल (Model Y L) को पेश किया है. यह कार 6 सीटों के साथ आती है और एक बार चार्ज होने पर 681 किमी तक चलने का दावा करती है. इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है और जून 2026 से डिलीवरी शुरू होगी. Tesla भारत में अपने चार्जिंग नेटवर्क और सर्विस सिस्टम को भी तेजी से बढ़ा रही है.

डिलीवरी जून 2026 से पूरे भारत में शुरू

एलन मस्क की टेस्ला ने बुधवार को नई छह सीटों वाली फैमिली इलेक्ट्रिक कार मॉडल वाई एल को भारत में पेश किया. इसकी शुरुआती कीमत 61.99 लाख रुपए रखी गई है. इसे बैलार्ड पियर डाउनटाउन एक्सपीरियंस सेंटर में लॉन्च किया गया. साथ ही, इसकी बुकिंग कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो गई है.

मॉडल वाई एल 23 अप्रैल, 2026 से मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स, दिल्ली के एयरोसिटी और गुरुग्राम सहित प्रमुख स्थानों पर स्थित टेस्ला के एक्सपीरियंस सेंटर्स में आम जनता के लिए देखने के लिए उपलब्ध होगी. कंपनी ने बताया कि इसकी डिलीवरी जून 2026 से पूरे भारत में शुरू होने की उम्मीद है.

शुरुआती कीमत 61.99 लाख रुपए

एक प्रीमियम फैमिली व्हीकल के रूप में पेश की गई मॉडल वाई एल, 681 किमी तक की ड्राइविंग रेंज का क्लेम करती है और 5.0 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है. इसमें केबिन स्पेस, आराम और लचीलेपन को अधिकतम करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए तीन-पंक्ति, छह-सीट कॉन्फिगरेशन है. दूसरी पंक्ति की कैप्टन सीटें पावर आर्मरेस्ट, वेंटिलेशन, हीटिंग और वन-टच फोल्डिंग से लैस हैं, जबकि तीसरी पंक्ति में पावर रिक्लाइन, क्लाइमेट कंट्रोल वेंट्स और आसान फोल्डिंग की सुविधा है.

टेस्ला ने मॉडल वाई एल की शुरुआती कीमत 61.99 लाख रुपए रखी गई है, जिसमें 49,000 रुपए प्रति माह से शुरू होने वाले फाइनेंस विकल्प उपलब्ध हैं. यह लॉन्च भारत में टेस्ला के पोर्टफोलियो विस्तार में एक और कदम है, जहां कंपनी अपने चार्जिंग और सर्विस इंफ्रास्ट्रक्चर को भी मजबूत कर रही है.

कुल 20 सुपरचार्जर और 14 वॉल कनेक्टर

वर्तमान में, टेस्ला भारत में पांच सुपरचार्जर स्टेशन संचालित करती है, जिनमें कुल 20 सुपरचार्जर और 14 वॉल कनेक्टर हैं. कंपनी की योजना दिल्ली, चंडीगढ़, जयपुर, अहमदाबाद, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई जैसे शहरों को जोड़ने वाले प्रमुख राजमार्गों पर सात और सुपरचार्जर स्टेशन स्थापित करने की है.

सर्विस के मामले में, टेस्ला अपने डायरेक्ट-टू-कस्टमर मॉडल पर निर्भर है, जिसके तहत वह ओवर-द-एयर सॉफ्टवेयर अपडेट और रिमोट डायग्नोस्टिक्स की सुविधा प्रदान करती है, ताकि रखरखाव की आवश्यकता कम से कम हो.

यह भी पढ़ें: “हिरासत कांड पर बिफरा हाई कोर्ट: दिल्ली पुलिस को कड़ी चेतावनी- सच्चाई नहीं आई सामने तो CBI संभालेगी जांच”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read