बिजनेस

DA Hike: न्यू ईयर पर इस राज्य के कर्मचारियों को मिला गिफ्ट, डीए में हुआ 4 फीसदी का इजाफा

Meghalaya Government: नए साल का इंतजार सभी को बेसब्री से होता है. इसके साथ ही नए साल (New Year) के मौके पर कई कंपनियां अपने कर्मचारियों को अलग-अलग तरह के गिफ्ट भी देती हैं. वहीं इस बार न्यू ईयर पर मेघालय सरकार ने अपने कर्मचारियों को नए साल के मौके पर बड़ी खुशखबरी दी है. दरअसल मेघालय की सरकार ने कर्मचारियों के डीए को चार फीसदी बढ़ा दिया है. सरकार ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई भत्ते यानी डीए (DA) को बढ़ाया है.

केंद्र सरकार के अनुरूप ही मेघालय सरकार (Meghalaya Government) ने प्रदेश के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है. महंगाई भत्ते में यह इजाफा जुलाई 2022 से प्रभावी होगा. इसके साथ जुलाई 2022 से डीए 28 फीसदी की मौजूदा दर से बढ़कर 32 फीसदी हो गया है.

केंद्रीय कर्मचारियों को मिला था दिवाली गिफ्ट

बता दें कि इससे पहले केंद्र सरकार (Central Government) ने दिवाली से पहले 29 सितंबर 2022 को मंहगाई भत्ते में 4 फीसदी बढ़ाने की मंजूरी दी थी. अभी 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 62 लाख पेंशनर्स को 38 फीसदी का डीए मिल रहा है. DA की बढ़ी हुई रकम इस साल जुलाई से ही लागू होगी. इसके लिए कर्मचारियों को पिछले महीनों का एरियर भी दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- Sikkim Accident: सिक्किम हादसे में ललितपुर का जवान शहीद, घर में बच्चों का जन्मदिन मनाने की चल रही थी तैयारी, खबर मिलते ही मचा कोहराम

इन राज्यों के कर्मचारियों के DA में हुआ इजाफा

अभी तक केंद्रीय कर्मचारियों को 34 फीसदी डीए (DA) मिल रहा था, जो अब बढ़कर 38 फीसदी हो गया है. केंद्र सरकार के अलावा झारखंड, छत्तीसगढ़, हरियाणा, यूपी, कर्नाटक, पंजाब, असम आदि राज्यों की सरकारें भी अपने कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी की घोषणा कर चुकी है.

अरुणाचल सरकार ने भी बढ़ाया था DA

वही, दूसरी ओर पिछले महीने में अरुणाचल प्रदेश की सरकार (Arunachal Pradesh Government) ने कर्मचरियों और पेंशनर्स के डीए में 4-4 फीसदी की बढ़ोतरी की थी. जिसके बाद अब कर्मचारियों का डीए और पेंशनर्स का डीआर 34 फीसदी से 38 प्रतिशत हो चुका है. इस बढ़ोतरी से 68,000 रेगुलर कर्मचारियों को फायदा होगा. इससे राज्य सरकार पर 120 करोड़ रुपये का अनुमानित भार होगा.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: काम में बदलाव के संकेत, बढ़ेगी भागदौड़; खर्च पर रखें नियंत्रण

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…

46 minutes ago

आज का राशिफल वृष राशि : कामकाज में नए विचार आएंगे, पुराने अटके कामों को मिलेगी गति

Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…

46 minutes ago