Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

“GST में सुधार से बिहार को लाभ…”, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा PM मोदी को ‘थैंक्यू’

Nitish Kumar Supports GST Reforms: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जीएसटी सुधारों को बिहार के लोगों के लिए लाभकारी बताया है. इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद भी किया है.

Nitish Kumar Supports GST Reforms

Nitish Kumar Supports GST Reforms: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जीएसटी सुधारों को बिहार के लोगों के लिए लाभकारी बताया है. इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद भी किया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में जीएसटी सुधार हर परिवार के लिए खुशहाली लेकर आया है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि नवरात्रि के पहले दिन से पूरे देश में जीएसटी की नई दरें लागू हो रही हैं. अब जीएसटी के दो मुख्य स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत होंगे. जीएसटी की दरों में सुधार के लिए मैं बिहार की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं.

अपनी पोस्ट में नीतीश कुमार ने आगे लिखा,

इस सुधार से पूरे देश के साथ-साथ बिहार के सभी वर्गों के लोगों को लाभ होगा. आम आदमी के लिए उनके रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीजें अब सस्ती होंगी और जरूरत के सामान खरीदने के लिए उन्हें अब कम खर्च करना होगा.

देश की बढ़ेगी GDP- नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि नई जीएसटी दरों के लागू होने से देश की जीडीपी बढ़ेगी और सभी वर्ग के लोगों, खासकर निम्न और मध्यम वर्ग के लोगों को विशेष राहत मिलेगी.

अपनी पोस्ट में नीतीश कुमार ने दोबारा पीएम मोदी को धन्यवाद दिया. उन्होंने अपनी पोस्ट के आखिर में लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में जीएसटी सुधार हर परिवार के लिए खुशहाली लेकर आया है. इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद और आभार.

ये भी पढ़ें- क्या अमेरिका बनेगा युगांडा? भारतीय पेशेवरों के पलायन से क्यों डर रहे हैं अमेरिकी बुद्धिजीवी? EXPLAINER

चिराग पासवान ने भी जताया पीएम मोदी का आभार

जीएसटी सुधारों को लेकर केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान ने कहा कि यह बदलाव देश के गरीब, नियो मिडिल क्लास, महिलाओं, छात्रों, किसानों और युवाओं के जीवन में समृद्धि और सरलता लाएगा.

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा,

नवरात्रि पर देशवासियों को नेक्स्ट-जेन जीएसटी रिफॉर्म्स की सौगात. अब सिर्फ दो टैक्स स्लैब (5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत) से आम नागरिक को बड़ी राहत मिलेगी. यह बदलाव देश के गरीब, नियो मिडिल क्लास, महिलाओं, छात्रों, किसानों और युवाओं के जीवन में समृद्धि और सरलता लाएगा.

जीतन राम मांझी ने क्या कहा?

इससे पहले, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने जीएसटी सुधार की प्रशंसा की. उन्होंने लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीएसटी कम करने का फैसला देश की अर्थव्यवस्था के लिए ऐतिहासिक कदम है, जिसका असर आज से ही दिखना शुरू हो गया है. इस फैसले से सबसे ज्यादा हमारे देश के एमएसएमई के लोग खुश हैं.”

उन्होंने कहा कि एमएसएमई के मंत्री होने के नाते मैं देश के सभी सूक्ष्म, लघु और मध्यम व्यापारियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं. उन्होंने हमारे एमएसएमई के लोगों की बातों को सुना और एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए एक बार फिर से यह साबित कर दिया कि सही मायने में अगर एमएसएमई का कोई शुभचिंतक है तो वे हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital