Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

थम नहीं रहा छंटनी का सिलसिला, वॉल्ट डिज्नी से लेकर माइक्रोसॉफ्ट ने कर्मचारियों को निकाला

छंटनी का सिलसिला थम नहीं रहा है. कंपनियां लगातार कॉस्टकटिंग के चलते लोगों को बाहर का रास्त दिखा रही है. आज माइक्रोसॉफ्ट और गिटहब कंपनियों ने सैंकड़ो लोगों को काम से निकाल दिया

कर्मचारियों की छंटनी

कर्मचारियों की छंटनी

नई दिल्ली : मार्च का महीना नौकरीपेशा खास तौर पर आईटी के क्षेत्र में काम करने वालों के लिए बेहद बुरा रहा. पूरे महीने लगातार कंपनियों द्वारा छंटनी की खबरे सामने आती रही और आज फिर से आईटी क्षेत्र की मशहूर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका में 500 से ज्यादा लोगों को बाहर का रास्ता दिखा दिया. आज की छंटनी को मिलाकर कंपनी ने अबतक टोटल 2743 लोगों को काम से निकाला है. आपको मालूम हो कि कंपनी इस साल की शुरूआत में ही 10 हजार लोगों को काम से निकाल चुकी है.

ये भी पढ़ें- SEBI ने डीमैट अकाउंट होल्डर्स को दी बड़ी राहत, 6 महीने बढ़ाई नॉमिनी डेडलाइन, जानें नई तारीख

कंपनी का कहना है कि उन्होने ये कदम कंपनी की आय और लागत को ध्यान में रखते हुए उठाया है. जैसा कि उन्होने इस साल की शुरूआत में जनवरी में भी कहा था. माइक्रोसॉफ्ट के पास फिलहाल 2 लाक 20 हजार कर्मचारी है और कंपनी की छंटनी प्रक्रिया से लगभग 5 फीसदी कर्मचारियों के प्रभावित होने की बात कही जा रही है.

ये भी पढ़ें- खुशखबरी ! EPFO ने PF पर बढ़ायी ब्याज दर, अकाउंट होल्डर्स को मिलेगा ज्यादा पैसा, जानें क्या है नई दर

इन कंपनियों में भी हुई छंटनी

माइक्रोसॉफ्ट के अलावा माइक्रोसॉफ्ट के स्वामित्व वाली GITHUB में भी 159 लोगों को नौकरी से निकाल दिया गया जबकि वॉल्ट डिज्नी ने आज ही 7000 लोगों को सिलसिलेवार तरीके से बाहर का रास्त दिखाने की बात कही है. वॉल्ट डिज्नी ( Walt Disney ) ने अपने ऐलान की पहली किस्त के तहत आज कुछ लोगों  को काम से निकालने की सूचना भेजना शुरू कर दिया गया है. कंपनी के चीफ एक्जीक्यूटिव के मुताबिक अगले चार दिनों में जितने कर्मचारियोंको निकाला जाना है, कंपनी ने उन्हें आधिकारिक सूचना देना शुरू कर दिया है।



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital