Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

अक्टूबर में भारत का रत्न और आभूषण निर्यात 9.18 प्रतिशत बढ़कर 25 हजार करोड़ रुपये से अधिक हुआ

रत्न और आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद के अध्यक्ष विपुल शाह ने कहा कि यह हमारे उद्योग के लिए एक स्वागत योग्य राहत है, क्योंकि हमने अक्टूबर में 9.18 प्रतिशत की निर्यात वृद्धि का अनुभव किया है.

(प्रतीकात्मक तस्वीर: Pixabay)

 Gems and Jewellery Export India: रत्न और आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद (GJEPC) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अक्टूबर में भारत का रत्न और आभूषण निर्यात 9.18 प्रतिशत बढ़कर 2,998.04 मिलियन अमेरिकी डॉलर (25,194.41 करोड़ रुपये) हो गया.

परिषद ने बताया कि कटे और पॉलिश किए गए हीरे की मांग में सुधार के कारण पिछले महीने निर्यात में तेजी देखी गई. इस वर्ष अक्टूबर में CPD (Cut and Polished Diamond) निर्यात 11.32 प्रतिशत बढ़कर 1,403.59 मिलियन अमेरिकी डॉलर (11,795.83 करोड़ रुपये) हो गया, जबकि एक वर्ष पहले अक्टूबर में यह निर्यात 1,260.91 मिलियन अमेरिकी डॉलर (10,495.06 करोड़ रुपये) था. GJEPC ने एक बयान में कहा कि पिछले वर्ष की इसी अवधि में कुल निर्यात 2,746.09 मिलियन अमेरिकी डॉलर (22,857.16 करोड़ रुपये) था.

कटे और पॉलिश हीरे का निर्यात

GJEPC के अध्यक्ष विपुल शाह ने कहा, ‘यह हमारे उद्योग के लिए एक स्वागत योग्य राहत है, क्योंकि हमने अक्टूबर में 9.18 प्रतिशत की निर्यात वृद्धि का अनुभव किया है. कटे और पॉलिश किए गए हीरे का निर्यात अक्टूबर 2023 की तुलना में 11.32 प्रतिशत बढ़ा है. हम आशावादी हैं कि यह प्रवृत्ति जारी रहेगी, खासकर पश्चिम में छुट्टियों के मौसम के साथ, जो रत्न और आभूषणों की मांग को और बढ़ाएगा. इसके अलावा परिषद मौजूदा बाजारों में मांग को मजबूत करते हुए नए बाजारों में विस्तार करने के लिए ठोस प्रयास कर रही है.’


ये भी पढ़ें: भारतीय मसाला बाजार ने चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में दर्ज की 8.8 प्रतिशत की शानदार वृद्धि


मांग में उछाल की उम्मीद

उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद रत्न और आभूषणों की वैश्विक मांग को लेकर उछाल आने की उम्मीद जताई है. उन्होंने कहा, ‘डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जीतने के साथ हम भू-राजनीतिक परिदृश्य को स्थिर करने और अमेरिकी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के उनके वादे के प्रति आशावादी हैं. ट्रंप के फैसलों से व्यापार, व्यवसाय और आपूर्ति श्रृंखलाओं में पुनरुद्धार का समर्थन मिलेगा और अंतत: रत्न और आभूषणों की वैश्विक मांग को बढ़ावा मिलेगा.’

सोने के आभूषणों का निर्यात

GJEPC के आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर 2024 में सोने के आभूषणों का निर्यात भी 8.8 प्रतिशत बढ़कर 1,124.52 मिलियन अमेरिकी डॉलर (9,449.37 करोड़ रुपये) हो गया, जबकि एक साल पहले इसी महीने में 1,033.61 मिलियन अमेरिकी डॉलर (8,603.33 करोड़ रुपये) का निर्यात हुआ था. इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति चुनाव जीतने के दिन 6 नवंबर को 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 78,866 रुपये थी, जो कि 14 नवंबर तक गिरकर 73,739 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital