Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

भारत से खिलौने, जूते, साइकिल मंगाएगा वॉलमार्ट, घरेलू उत्पादकों को लाभ कमाने का मौका

आइकिया जैसी वैश्विक खुदरा कंपनियां पहले से ही अपने अंतरराष्ट्रीय बाजार के लिए भारत से खिलौनों की खरीद कर रही हैं।

walmart

फोटो- सोशल मीडिया

भाषा।। अमेरिका की दिग्गज खुदरा कंपनी वॉलमार्ट भारतीय आपूर्तिकर्ताओं से खिलौने, जूते और साइकिल खरीदने पर विचार कर रही है। कंपनी का लक्ष्य भारत से अपना निर्यात 2027 तक बढ़ाकर 10 अरब डॉलर करने का है। कंपनी के प्रवक्ता ने पीटीआई-भाषा को बताया, “कंपनी खाद्य, फार्मास्युटिकल्स, चिकित्सा, परिधान आदि श्रेणियों में नए आपूर्तिकर्ता तैयार करना चाहती है।”

वॉलमार्ट का मुख्यालय बेंटनविले, अरकंसास में है। कंपनी के अधिकारियों ने यहां विभिन्न घरेलू खिलौना विनिर्माताओं के साथ बैठक की। कंपनी ने खिलौना विनिर्माताओं को अपनी जरूरतों और अपेक्षित गुणवत्ता मानकों के बारे में बताया क्योंकि वह खरीद के लिए घरेलू खिलौना विनिर्माताओं के साथ सीधे संपर्क में है।

आइकिया जैसी वैश्विक खुदरा कंपनियां पहले से ही अपने अंतरराष्ट्रीय बाजार के लिए भारत से खिलौनों की खरीद कर रही हैं। प्रवक्ता ने कहा कि उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने इसे साकार करने में भूमिका निभाई है। विभाग के अधिकारियों ने ही वॉलमार्ट और खिलौना संघ को साथ लाने का काम किया है।



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital