Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Gold Silver Rate : सोने ने निवेशकों को किया मालामाल, दो बड़े बैंकों के डूबने से बढ़े सोने के भाव

Gold Silver Rate : मजबूत मांग के कारण सोने का रेट तेजी से बढ़ा है, सोने का भाव फिर से नई ऊंचाई की ओर बढ़ रहा है.

Gold Silver Rate : जब भी दुनिया में अस्थिरता का माहौल होता है. भू-राजनीतिक तनाव देखने को मिलता है. या शेयर बाजारों में गिरावट का रुख रहता है, तो सोने में तेजी देखने को मिलती है. अमरेका में दो बड़े बैंकों के डूबने से सोने के भाव में एक बार फिर से तेजी देखने को मिली है सोने में निवेश को पारंपरिक रूप से महंगाई के खिलाफ सबसे अच्छा हथियार माना जाता है. आज महंगाई जहां हर महीने नए रिकॉर्ड बना रही है, ऐसे में सोना मजबूती के साथ महंगाई का मुकाबला कर रहा है. 24 कैरेट सोने की कीमत सोमवार को  1,080 रुपये यानी 1.94% बढ़कर 56,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई थी.

जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत (Gold Price Today) 51,980 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई थी. वहीं, आज चांदी की कीमत भी 2.59% यानी 1600 रुपये बढ़ गई थी, इसकी कीमत आज 63,400 रुपये प्रतिकिलो के करीब है.  7 अगस्त 2020 को सोने के दाम 56,126 रु. प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गए थे, जो इसका उच्चतम स्तर था. अहम बात यह है कि 2022 में सोने ने 15% का रिटर्न दिया है, जो निवेश के अन्य विकल्पों के मुकाबले सबसे ज्यादा है. आज के दौर में जहां निवेश के कई आधुनिक साधन जैसे शेयर, म्युचुअल फंड, बैंक एफडी या फिर अन्य फाइनेंस स्कीम मौजूद हैं, उस बीच सोना अभी भी रिटर्न के मामले में अपनी चमक बिखेर रहा है.

पिछले कारोबार में सोना 55,580 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. चांदी भी 1600 रुपए की तेजी के साथ 63,820 रुपए प्रति किग्रा हो गई. सिलिकॉन वैली बैंक  के पतन के बाद सिग्नेचर बैंक में उपजे संकट के कारण सोने की कीमतें सोमवार लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त पर हैं. अप्रैल 2023 के लिए सोने का वायदा अनुबंध 56,667 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला.

सिलिकॉन वैली बैंक के पतन की खबर के बाद अमेरिकी डॉलर की दरें तीन महीने के उच्च स्तर से वापस आ गई हैं. डॉलर इंडेक्स 106 के स्तर से नीचे आ गया है. आरबीआई ने ढाई साल में खरीदा 72 हजार करोड़ रुपए का सोना दुनिया के आर्थिक हालात देखते हुए आरबीआई ने ढाई साल में 132 टन सोना खरीदा है. यह दुनिया में सबसे ज्यादा है. इतना सोना खरीदने के लिए आरबीआई ने 72 हजार करोड़ रु. खर्च किए हैं. डॉलर की मजबूती और रुपए की कमजोरी की वजह से बढ़ती महंगाई से निपटने के लिए केंद्रीय बैंक सोना खरीदता है.

पिछले एक हफ्ते में गोल्ड और चांदी का रिटर्न

 

 पांच साल में गोल्ड और चांदी का रिटर्न

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital