बिजनेस

Gold Silver Price: सोने के भाव में आई गिरावट, जानें आज गोल्ड और सिल्वर की कीमत

Gold-Silver Price Today: वैश्विक स्तर पर सोने और चांदी (Gold-Silver) की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव लगातार बना हुआ है. भारतीय बाजार में एक बार फिर से सोने के भाव में तेजी देखी जा रही है. इस हफ्ते की शुरुआत में गोल्ड अपने ढाई सालों की ऊंचाई पर पहुंच गया था. लेकिन अब कीमतों में गिरावट आने से थोड़ी राहत मिली है. यदि सर्राफा बाजार में गोल्ड के रेट पर नजर डालें तो वैश्विक बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव गुरुवार को 201 रुपये घटकर 55,994 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है.

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 56,195 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर बंद हुआ था. वहीं हम चांदी की बात करें तो इसकी कीमत भी 1,475 रुपये की गिरावट के साथ 69,286 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई.

ये भी पढ़ें- Second Hand Mobile खरीदना चाहते हैं आप तो इन बातों का रखें ध्यान, नहीं होगा कोई नुकसान

बाजार में क्या हैं सोने की कीमतें?

मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज पर आज सुबह 10:46 बजे गोल्ड में हल्की बढ़त दर्ज का गई थी. ये 41 रुपये या 0.07% की तेजी के साथ 55,331 रुपये पर बिक रहा था. इसका एवरेज प्राइस 55,358 रुपये पर दर्ज किया गया था. वहीं पिछले सेशन में यह 55,290 रुपये पर कारोबार कर के बंद हुआ था. वहीं चांदी 68,350 रुपये पर दर्ज किया गया है. इसमें 272 रुपये या 0.4% की तेजी देखी गी थी. इसका एवरेज प्राइस 68,383 रुपये पर कारोबार कर रहा है. चांदी की पिछली क्लोजिंग 68,078 रुपये पर दर्ज की गई थी.

ग्लोबल बाजारों में कैसे हैं सोने-चांदी के दाम

वैश्विक बाजारों में भी आज सोने में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है और ढाई सालों की ऊंचाई पर पहुंच चुका है. बता दें कि डॉलर इंडेक्स के स्थिर होने के कारण भी ऐसा देखा जाता है. डॉलर में गिरावट से निवेशकों का उत्साह सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ता रहता है और ऐसा ही देखा गया है. आज सोने के ग्लोबल रेट की हम बात करें तो तो कॉमैक्स पर ये 20.25 डॉलर यानी 1.11 फीसदी की उछाल के साथ 1846.25 डॉलर प्रति औंस पर बिक रहा है. चांदी के रेट भी आज ग्लोबल बाजारों में उछाल के साथ कारोबार कर रहा हैं.

Dimple Yadav

Recent Posts

शाहजहांपुर में बुजुर्ग की चिता पर क्यों पकाया चिकन? पुलिस के सामने आया खौफनाक सच

Shahjahanpur Burning Funeral Pyre Meat: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से अजीब ही मामला सामने आया…

2 minutes ago

ये इंदौर है! क्लीन सिटी में सड़क धंसी, सोचिए कितने फीट गहरा होगा गड्ढा?

MP News: इंदौर के पंढरीनाथ क्षेत्र में बद्रीनाथ मंदिर और थाने के सामने सड़क अचानक…

17 minutes ago

कैश कांड में घिरे पूर्व जज यशवंत वर्मा को राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की सीबीआई जांच की मांग

दिल्ली हाई कोर्ट ने कैश कांड मामले में घिरे इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस…

27 minutes ago

पैसा ज्यादा हो गया तो… : एटा-कासगंज में सपा की गुटबाजी पर फूटा अखिलेश का गुस्सा, सपा संगठन खत्म?

UP Assembly Election 2027: लखनऊ में अखिलेश यादव की मौजूदगी में एटा और कासगंज के…

35 minutes ago

दिल्ली हाई कोर्ट से मालवीय नगर में हुए भीषण अग्निकांड मामले में आरोपी व मालिक लवकेश बजाज को मिली अंतरिम जमानत

दिल्ली हाई कोर्ट ने मालवीय नगर में हुए भीषण अग्निकांड मामले में आरोपी व मालिक…

37 minutes ago