बिजनेस

Petrol Diesel Rate: ग्लोबल मार्केट में केच्च तेल की कीमतों में आई भारी गिरावाट, इन शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ बदलाव, जाने अपने शहर में क्या है रेट ?

Petrol Diesel Today Rate: भारतीय सरकारी तेल कंपनियों ने आज (गुरुवार) को पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी कर दिए गए हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल की कीमतों में एक बार फिर भारी गिरावट देखने को मिली है. जिसके बाद देश के कई शहरों में तेल के कीमतों में बदलाव हुआ है. ग्लोबल मार्केट (Global Market) में कच्‍चे तेल की कीमत की बात करें तो इसके भाव में करीब 3 डॉलर प्रति बैरल की गिरावट दिख रही. ब्रेंट क्रूड (brent crude) 3 डॉलर से ज्‍यादा सस्‍ता होकर 74.73 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है. डब्‍ल्‍यूटीआई (WTI) का भाव भी साढ़े 3 डॉलर गिरकर 68.50 डॉलर प्रति बैरल हो गया है.

इसी बीच गुरुवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में भी बदलाव दिख रहा है. आज कई शहरों में तेल के खुदरा दाम नीचे आए हैं, तो कुछ जगह इसमें बढ़ोतरी दिख रही है.

इन शहरों में तेल की कीमतों में आई गिरावट

सरकारी तेल कंपनियों के मुताबिक, गौतम बुद्ध नगर (Noida-Greater Noida) में पेट्रोल 17 पैसे सस्‍ता होकर 96.59 रुपये लीटर पहुंच गया है, जबकि डीजल यहां 17 पैसे गिरकर 89.76 रुपये लीटर बिक रहा है. बिहार की राजधानी पटना (Patna) में पेट्रोल 27 पैसे महंगा हो गया है जिसके इसकी कीमत 107.74 रुपये लीटर हो गया है. गाजियाबाद में पेट्रोल 14 पैसे सस्‍ता हुआ और 96.44 रुपये लीटर हो गया है, जबकि डीजल 13 पैसे सस्‍ता होकर 89.62 रुपये लीटर बिक रहा है.

यह भी पढ़ें-   स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’ नारे का किया था समर्थन

महानगरों में नहीं बदले तेल के दाम

अंतरराष्ट्रीय बाजार (Global Market) में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरवाट होने के बावजूद देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. सभी महानगरों में तेल कीमत पुरानी वाली बनी हुई हैं. दिल्ली में पेट्रोल के दाम 96.72 रुपये प्रति लीटर हैं. वहीं डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर है. कोलकाता में पेट्रोल 106.03 प्रति लीटर है तो वहीं डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो मुंबई में एक लीटर कीमत 106.31 रुपये और डीजल का दाम 94.27 रुपये प्रति लीटर है. वहीं चेन्नई में पेट्रोल 102.73 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है तो वहीं डीजल 94.33 रुपये प्रति लीटर है.

चार महानगरों के तेल की दाम

मुंबई:  पेट्रोल रेट: 106.15 रुपये प्रति लीटर, डीजल रेट: 92.67 रुपये प्रति लीटर

चेन्नई: पेट्रोल रेट: 102.73 रुपये प्रति लीटर, डीजल रेट: 94.33 रुपये प्रति लीटर

कोलकाता: आज पेट्रोल का रेट: 106.03 रुपये प्रति लीटर, डीजल का रेट: 92.76 रुपये प्रति लीटर

दिल्ली: पेट्रोल रेट: 96.72 रुपये प्रति लीटर, डीजल रेट: 89.62 रुपये प्रति लीटर

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

शिवा मर्डर केस में नया मोड़! धमकाते हुए श्रद्धा दुबे का ऑडियो वायरल

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा मौत मामले में फरार मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे का एक…

15 minutes ago

नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाएगा RSS…! विजयादशमी पर संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा ऐलान

नागपुर में विजयादशमी उत्सव को संबोधित करते हुए RSS प्रमुख मोहन भागवत ने नई पीढ़ी…

31 minutes ago

पुतिन ने कर दिया बड़ा खेला! रूस और चीन के साथ आएंगे ट्रंप, पर जेलेंस्की को बुलाया तक नहीं?

Russia China US Talks: रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पुतिन ने अमेरिका और चीन…

39 minutes ago

घरेलु विवाद पर जवान ने तड़तड़ाई गोलियां, बेटे और खुद की मौत

मानसा में घरेलू विवाद के चलते पंजाब पुलिस के गनमैन ने अपने परिवार पर गोलियां…

1 hour ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पंजाब में नशा तस्करों का विरोध करने के कारण मारे गए लोगों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को पंजाब का दौरा करेंगे. राज्य में नशीले पदार्थों…

1 hour ago

नंदा देवी की बर्फ में छिपा परमाणु रहस्य, जब भारत और अमेरिका ने मिलकर चीन पर नजर रखने की बनाई थी गुप्त योजना

उत्तराखंड की नंदा देवी की बर्फीली चोटियों में छिपा है एक ऐसा रहस्य, जिसका संबंध…

1 hour ago