भारतीय शेयर बाजार में गिरावट.
Stock Market Today: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 2025-26 के लिए 1 फरवरी 2025 यानी शनिवार को आम बजट पेश करने वाली है. इस बीच भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रहा है. सेंसेक्स 76000 के नीचे तो वहीं निफ्टी 23000 के नीचे गिरकर खुला है. वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स की बात करें तो आज के सेशन में बड़ी गिरावट देखी जा रही है. IT, Banking और Energy सेक्टर के स्टॉक्स में बिकवाली के चलते बाजार में भारी गिरावट है. केवल रियल एस्टेट सेक्टर के इंजेक्स तेजी के साथ कारोबार कर रहा है. BSE Sensex 552 अंकों की गिरावट के साथ 75,645 और निफ्टी 152 अंकों की गिरावट के साथ 22940 अंकों पर कारोबार कर रहा है.
निवेशकों के 6 लाख करोड़ साफ
भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के कारण हफ्ते के पहले सेशन में निवेशकों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है. बाजार में जारी गिरावट के चलते BSE पर लिस्टेड स्टॉक्स का मार्केट कैप घटकर 413.35 लाख करोड़ रुपये आ गया है जो पिछले सेशन में 419.51 लाख करोड़ रुपये रहा था. यानि निवेशकों को 6 लाख करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ रहा है.
चढ़ने और गिरने वाले शेयर्स
सुबह के सत्र में बीएसई पर ट्रेड हो रहे 3344 स्टॉक्स में से 2564 शेयरों में गिरावट आई है, जबकि केवल 601 शेयरों में तेजी देखी जा रही है. 210 शेयरों में लोअर सर्किट लग चुका है, और सिर्फ 81 शेयरों में अपर सर्किट लगा हुआ है. बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों में से केवल 9 शेयरों में बढ़ोतरी हुई है, जबकि 21 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है.
तेजी वाले शेयरों में एचयूएल 1.46%, आईटीसी 0.71%, आईसीआईसीआई बैंक 0.56%, मारुति सुजुकी 0.35%, नेस्ले 0.25%, और एसबीआई 0.05% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं. वहीं, जोमैटो 2.94%, टाटा स्टील 1.77%, पावर ग्रिड 1.71%, इंडसइंड बैंक 1.23%, टाटा मोटर्स 1.14%, और एचसीएल टेक 1.03% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: इन्वेस्टकॉर्प बड़े सौदों और रणनीतिक बदलाव के साथ भारत में अपना दांव बढ़ाएगा
एशियाई बाजारों में देखने को मिला मिलाजुला कारोबार
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर 223 शेयर हरे निशान में और 2,191 शेयर लाल निशान में बने हुए हैं. एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार खने को मिल रहा है. टोक्यो, बैंकॉक और जकार्ता के बाजार लाल निशान में हैं. वहीं, शंघाई और हांगकांग में हरे निशान में कारोबार हो रहा है. अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को लाल निशान में बंद हुए थे. कच्चे तेल में गिरावट बनी हुई है. ब्रेट क्रूड 0.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76.97 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74.11 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




