Bharat Express DD Free Dish

दुनिया में सबसे ज्यादा यूनिकॉर्न वाला तीसरा देश बना भारत, मोदी सरकार के प्रयासों से यहां निवेशकों की रुचि बढ़ी

India Unicorns: भारत दुनिया में सबसे ज्यादा यूनिकॉर्न बनाने वाला तीसरा देश बना. जयपुर डिजिफेस्ट में पैनल डिस्कशन हुआ, विशेषज्ञों ने कहा- यहां निवेशकों की स्टार्टअप में रुचि बढ़ती जा रही है.

Unicorns, Startup India
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Digifest Jaipur: जयपुर में राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट चल रहा है. यहां ‘फर्स्ट चेक फर्स्ट कन्विक्शन’ सेशन में पैनल डिस्कशन हुआ. इस चर्चा में भारत के स्टार्टअप सेक्टर की बड़ी उपलब्धि सामने आई. भारत अब दुनिया में सबसे ज्यादा यूनिकॉर्न बनाने वाला तीसरा देश बन गया है.

सरकार की कोशिशों से बदला माहौल

औद्योगिक संवर्धन मंत्रालय के संयुक्त सचिव संजीव सिंह ने कहा कि सरकार की कोशिशों और स्टार्टअप फाउंडर्स की मेहनत से देश में स्टार्टअप का माहौल पूरी तरह बदल गया है. निवेशकों की रुचि स्टार्टअप में लगातार बढ़ रही है. सरकार एडटेक, मैन्युफैक्चरिंग, डीप टेक और माइक्रो वीसी जैसे सेक्टर पर खास ध्यान दे रही है.

Startup India से यूनिकॉर्न को बढ़ावा

आईवीसी वेंचर्स के फाउंडर विक्रम गुप्ता ने बताया कि पिछले एक दशक में स्टार्टअप सेक्टर में सकारात्मक बदलाव आए हैं. स्टार्टअप इंडिया और स्टैंडअप इंडिया जैसे कार्यक्रमों की वजह से आज भारत में दो लाख से ज्यादा स्टार्टअप चल रहे हैं. पहले स्टार्टअप में निवेश पर शक होता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है.

यूनिकॉर्न इंडिया वेंचर्स के मैनेजिंग पार्टनर अनिल जोशी ने कहा कि सभी बड़ी कंपनियां छोटे निवेश से शुरू हुई हैं. पहला निवेश फाउंडर की विश्वसनीयता पर निर्भर करता है. पहले नए आइडिया वाले उद्यमियों के पास विकल्प कम थे, लेकिन अब निवेशकों की रुचि बढ़ने से पहला चेक भी बड़ा मिल रहा है.

Panel Discussion में निवेश के मानदंड

पैनलिस्ट्स ने बताया कि अब निवेशक स्टार्टअप की ग्रोथ की संभावना, टीम की क्षमता, सफलता का जुनून और अपनी अनुभव से मदद करने की क्षमता देखते हैं. निवेश से पहले संबंधित सेक्टर के विशेषज्ञों की सलाह लेते हैं. यह चर्चा दिखाती है कि भारत का स्टार्टअप इकोसिस्टम तेजी से मजबूत हो रहा है. यूनिकॉर्न की संख्या बढ़ने से युवाओं को नई उम्मीद मिल रही है.

PM Modi In BRICKS Summit: भारत के पास दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम, 100 यूनिकॉर्न



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read