Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

PM Modi In BRICKS Summit: भारत के पास दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम, 100 यूनिकॉर्न, ब्रिक्स समिट में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए साउथ अफ्रीका दौरे पर हैं. जोहान्सबर्ग में आयोजित हो रहे ब्रिक्स सम्मेलन के बिजनेस फोरम लीडर्स डायलॉग को पीएम मोदी ने संबोधित किया.

ब्रिक्स समिट को पीएम मोदी ने किया संबोधित

PM Modi Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए साउथ अफ्रीका दौरे पर हैं. जोहान्सबर्ग में आयोजित हो रहे ब्रिक्स सम्मेलन के बिजनेस फोरम लीडर्स डायलॉग को पीएम मोदी ने संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि जल्द ही भारत 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा. इसके साथ ही भारत के पास दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है. 100 से ज्यादा यूनिकॉर्न हैं.

ब्रिक्स वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए आशा की नई किरण बनकर सामने आया था

पीएम मोदी ने कहा कि ब्रिक्स बिजनेस काउंसिल ने पिछले दस सालों में हमारे आर्थिक सहयोग को बढ़ाने में काफी अहम भूमिका अदा की है. जब साल 2009 में ब्रिक्स का पहला शिखर सम्मेलन हुआ था तो उस समय विश्व एक बड़े आर्थिक संकट से बाहर निकल रहा था. तब ब्रिक्स वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए आशा की नई किरण बनकर सामने आया था.

“भारत में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में लगातार बढ़ोतरी हुई है”

पीएम मोदी ने आगे कहा कि आने वाले वर्षों में भारत विश्व का ग्रोथ इंजन होगा. ये इसलिए है क्योंकि भारत ने आपदा और कठिन समय को आर्थिक सुधारों के अवसर में बदल दिया. पिछले कुछ वर्षों में हमने मिशन मोड में जो सुधार किए हैं उनसे भारत में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में लगातार बढ़ोतरी हुई है. हमने सार्वजनिक सेवा वितरण और सुशासन पर ध्यान केंद्रित किया है. आज भारत में UPI का उपयोग सभी स्तरों पर किया जाता है. आज दुनिया के सभी देशों में भारत सबसे ज्यादा डिजिटल लेनदेन वाला देश है.

“स्ट्रीट वेंडरों से लेकर शॉपिंग मॉल तक UPI का उपयोग किया जा रहा”

भारत में जीएसटी और इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड लागू होने के बाद निवेशकों का भरोसा बढ़ा है. रक्षा और अंतरिक्ष क्षेत्र निजी क्षेत्र के लिए खोले गए. प्रौद्योगिकी के उपयोग से भारत ने वित्तीय समावेशन में एक और बड़ी छलांग लगाई है. आज स्ट्रीट वेंडरों से लेकर शॉपिंग मॉल तक यूपीआई का उपयोग किया जा रहा है. हम भारत को सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा,इलेक्ट्रिक वाहन और हरित हाइड्रोजन के क्षेत्र में वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनाने के लिए सक्रिय रूप से कदम उठा रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Chandrayaan-3 Landing: चंद्रयान-3 मिशन टीम का हिस्सा हैं गाजीपुर के कमलेश राय, सफल लैंडिंग की तैयारियों के बीच गांव में जश्न का माहौल

बता दें कि पीएम मोदी 22-24 अगस्त तक ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में मौजूद रहेंगे. इसके बाद पीएम मोदी ग्रीस की अपनी दो दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे. जहां पीएम पीएम मोदी ग्रीस के राष्ट्रपति से भी मुलाकात करेंगे. पीएम मोदी ने अपनी एथेंस की यात्रा को लेकर कहा था कि 40 बाद भारत का कोई प्रधानमंत्री ग्रीस की यात्रा पर जा रहा है, ये सम्मान पाकर वह काफी उत्साहित हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital