Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

भारत के लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग सेक्टर को टियर-2 शहरों में मिल रही नई रफ्तार

भारत के लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग सेक्टर को टियर-2 शहरों में तेजी से बढ़ावा मिल रहा है. सरकारी नीतियों और ऑनलाइन खरीदारी में बढ़ोतरी से यह क्षेत्र नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है.

Warehousing and Logistics Sector

भारत का लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग सेक्टर तेजी से बदल रहा है. सरकारी नीतियों, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, तकनीकी विकास और उपभोक्ता व्यवहार में बदलाव इसके पीछे की बड़ी वजहें हैं.

अब तक टियर-1 शहर इस क्षेत्र के प्रमुख केंद्र थे, लेकिन अब टियर-2 और टियर-3 शहरों में भी इसका विस्तार तेजी से हो रहा है. इन शहरों में ऑनलाइन खरीदारी का दायरा बढ़ रहा है, जिससे लॉजिस्टिक्स सेक्टर को नई ऊर्जा मिल रही है.

सरकार भी इस क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए बड़े कदम उठा रही है. अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड के तहत हर साल ₹10,000 करोड़ का बजट दिया जा रहा है. इसका फायदा 459 टियर-2 और 580 टियर-3 शहरों को मिलेगा. इसके अलावा, विजन 2047 जैसी योजनाएं भारत को $30 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में आगे बढ़ा रही हैं.

इस बढ़ते विकास से लॉजिस्टिक्स क्षेत्र और मजबूत होगा. इससे सप्लाई चेन में सुधार होगा, कनेक्टिविटी बढ़ेगी और देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई मिलेगी.


ये भी पढ़ें- भारत की रिटेल मार्केट पहुंचा 82 लाख करोड़, 2034 तक 190 लाख करोड़ रुपये की होगी: रिपोर्ट


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital