Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुले, मिड-स्मॉलकैप में तेज करेक्शन; सेंसेक्स 578 अंक टूटा

भारतीय बाजार लाल निशान में खुले और शुरुआत से ही सभी प्रमुख सेक्टर्स में बिकवाली देखने को मिली. सेंसेक्स में 578 अंकों की गिरावट और निफ्टी में 192 अंकों की कमजोरी रही.

Indian Share Market

Indian Share Market: भारतीय बेंचमार्क सूचकांक मंगलवार को लाल निशान में खुले. शुरुआती कारोबार में निफ्टी ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विस, फार्मा, एफएमसीजी और मेटल सभी सेक्टर में बिकवाली देखी जा रही थी.

सुबह 9 बजकर 31 मिनट पर सेंसेक्स 577.81 अंक या 0.68 प्रतिशत की गिरावट के बाद 84,524.88 स्तर पर कारोबार कर रहा था. निफ्टी 191.15 अंक या 0.74 प्रतिशत की गिरावट के बाद 25,769 स्तर पर बना हुआ था.

निफ्टी बैंक 225.30 अंक या 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,013.25 स्तर पर कारोबार कर रहा था. वहीं, निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 495.55 अंक या 0.83 प्रतिशत की गिरावट के बाद 58,992.55 स्तर पर कारोबार कर रहा था. निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 149.30 अंक या 0.88 प्रतिशत के नुकसान के साथ 16,902.35 स्तर पर था.

मिडकैप-स्मॉलकैप में करेक्शन जारी

बाजार के जानकारों ने कहा, “हम जो देख पा रहे हैं वह यह है कि फंडामेंटल्स बाजार पर असर डाल रहे हैं. मिड और स्मॉलकैप सेगमेंट में ओवरवैल्यूड स्टॉक बेचे जा रहे हैं, जिससे उनकी शेयर कीमतों पर असर पड़ रहा है. इस ट्रेंड को पूरा होने में अभी थोड़ा और समय लगेगा. मिडकैप में और करेक्शन से लॉन्ग-टर्म निवेशकों के लिए इस सेगमेंट में धीरे-धीरे हाई क्वालिटी ग्रोथ स्टॉक जमा करने के अवसर पेश होंगे. डिफेंस स्टॉक अब वैल्यू दे रहे हैं.”

इस बीच सेंसेक्स पैक में एशियन पेंट्स, इटरनल, ट्रेंट, टेक महिंद्रा, बीईएल, टाटा स्टील, टीसीएस, एमएंडएम, अल्ट्राटेक सीमेंट, टीएमपीवी, बजाज फिनसर्व और इंफोसिस टॉप लूजर्स थे. वहीं, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर और टाइटन टॉप गेनर्स थे.

ये भी पढ़ें- संवाद से पहले विवाद! भारत को धोखा देने की फिराक में डोनाल्ड ट्रंप, लपेटे में आएगा कनाडा

एशियाई बाजारों का रुख मिला-जुला

एशियाई बाजारों में बैंकॉक और जापान हरे निशान में कारोबार कर रहे थे. वहीं, जकार्ता, सोल, चीन और हांग कांग लाल निशान में कारोबार कर रहे थे.

अमेरिकी बाजार आखिरी कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुए. डाउ जोंस 0.45 प्रतिशत या 215.67 अंक की गिरावट के बाद 47,739.32 पर बंद हुआ. वहीं, एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.35 प्रतिशत या 23.89 अंक के नुकसान के बाद 6,846.51स्तर और नैस्डेक 0.14 प्रतिशत या 32.22 अंक के नुकसान के बाद 23,545.90 पर बंद हुआ.

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) 8 दिसंबर को शुद्ध विक्रेता रहे और उन्होंने 655.59 करोड़ रुपए के भारतीय शेयर बेचे. घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) इस कारोबारी दिन शुद्ध खरीदार रहे और उन्होंने 2,542.49 करोड़ रुपए के शेयरों की खरीदारी की.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital